सरकार की कार्रवाई : देश विरोधी खबर चलाने वाले 20 YouTube channel और 2 न्‍यूज वेबसाइट किए बैन, पढ़ें क्या हैं सोशल मीडिया से जुड़े नियम

पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस की मदद से यह प्रोपोगैंडा फैलाया जा रहा था। इनमें 'नया पाकिस्तान' नाम का एक Youtube channel चलाया जा रहा था।
 | 
inforamtion and brodcasting
India के खिलाफ सोशल मीडिया (Social Media) पर एजेंडा चलाने वालों के खिलाफ सरकार ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने देश विरोधी प्रोपोगैंडा फैलान वाले 20 Youtube चैनलों को बैन कर दिया है, वहीं, 02 वेबसाइटों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इन कॉन्टेंट को लेकर पहले सुरक्षा एजेंसियों ने जानकारी दी, जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने जांच की। जानकारी के अनसुार आईटी एक्ट में शामिल गाइडलाइन (IT Act Guidelines 2021) के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 

 

तुरंत ब्लॉक करने के आदेश

सरकार द्वारा जिन चैनलों को प्रतिबंधित किया गया है वह भारत, पाकिस्तान संबंधित झूठी खबरें चला रहे थे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन  20 Youtube चैनलों के बारे में लिखित आदेश जारी किए हैं।  जानकारी के अनुसार I&B सचिव अपूर्व चंद्रा (I&B Secretary Apoorva Chandra) ने यूट्यूब और दूरसंचार विभाग को पत्र लिखा। जिसमें इन चैनलों को तुरंत ब्लॉक करने के आदेश दिए गए। सरकार की यह कार्रवाई ऐसे लोगों के लिए उदाहरण हैं जो भारत के इतिहास, छवि को देश-विदेशों में धूमिल करने का काम कर रहे हैं।  यह पढ़ें - Petrol Diesel Rate Today : मेरठ सहित आसपास के शहरों में ये हैं आज पेट्रोल-डीजल के रेट, इस जगह बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, देखें

GOV india

'नया पाकिस्तान' ग्रुप के 15 चैनल

अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस की मदद से यह प्रोपोगैंडा फैलाया जा रहा था। इनमें 'नया पाकिस्तान' नाम का एक Youtube channel चलाया जा रहा था। इतना ही नहीं चैनल पर 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। अधिकारियों की माने तो  इस चैनल पर कश्मीर, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध और अयोध्या जैसे मुद्दों पर 'झूठी खबरें' चलाने का काम हो रहा था। बताया जा रहा है कि इस नया पाकिस्तान ग्रुप के 15 से अधिक Youtube channel चल रहे हैं।  वहीं, ऐसी ही दो वेबसाइट भी हैं जिन्हें पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। also read : Weather Update : दिल्ली का तापमान 3.2 °C रहा, राजस्थान में ओस की बूंदे तो सोपियां में पानी पाइप में जम गया, 24 दिसंबर को बारिश की संभावना, मेरठ का तापमान देखें

 

सोशल मीडिया/मध्यस्थों हेतु नए दिशा-निर्देश:

  • सोशल मीडिया मध्यस्थों की श्रेणियाँ: 
    • उपयोगकर्त्ताओं की संख्या के आधार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मध्यस्थों को दो समूहों में विभाजित किया गया है:
      • सोशल मीडिया मध्यस्थ।
      • महत्त्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थ।
  • प्रमुख सोशल मीडिया मध्यस्थों द्वारा अतिरिक्त जांँच-पड़ताल/निरीक्षण का अनुपालन:
    • मध्यवर्ती इकाइयों सहित सोशल मीडिया द्वारा नियमों में सुझाई गई जांँच-पड़ताल का पालन किया जाता तो उन पर सेफ हार्बर प्रावधान (Safe Harbour Provisions) लागू नहीं होंगे।
    • सेफ हार्बर प्रावधानों को आईटी अधिनियम की धारा 79 के तहत परिभाषित किया गया है।
  • शिकायत निवारण तंत्र की अनिवार्यता : 
    • मध्यस्थों को प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु एक शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी और इस अधिकारी के नाम व संपर्क विवरण को साझा करना होगा।
    • शिकायत अधिकारी भेजी जाने वाली शिकायत को  24 घंटे के भीतर प्राप्त करेगा तथा प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर इसका समाधान करना होगा।
  • उपयोगकर्त्ताओं की ऑनलाइन सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करना:
    • मध्यस्थों को कंटेंट की शिकायत मिलने के 24 घंटों के भीतर उसे हटाना होगा या उस तक पहुंँच को निष्क्रिय करना होगा जो किसी व्यक्ति की निजता को उजागर करते हों, किसी व्यक्ति को पूर्ण या आंशिक रूप से निर्वस्त्र या यौन क्रिया में दिखाते हों या बदली गई छवियों सहित छद्मरूप में दिखाते हों।
    • ऐसी शिकायत या तो किसी व्यक्ति द्वारा या उसकी तरफ से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई जा सकती है।
  • प्रमुख सोशल मीडिया मध्यस्थों द्वारा अतिरिक्त जांँच-पड़ताल का पालन :
    • नियुक्तियाँ: नए नियमों के अनुसार, मुख्य अनुपालन अधिकारी, एक नोडल संपर्क व्यक्ति और एक रेज़ीडेंट शिकायत अधिकारी को नियुक्त करने की आवश्यकता है तथा नियुक्त किये जाने वाले  सभी व्यक्ति भारत के निवासी होने चाहिये।
    • अनुपालन रिपोर्ट: एक मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित किये जाने की आवश्यकता है जिसमें प्राप्त शिकायतों का विवरण और शिकायतों पर की गई कार्रवाई का विवरण हो, साथ ही हटाई गई सामग्रियों का विवरण भी उल्लेखित हो।
    • प्रवर्तक की पहचान सुनिश्चित करना: 
      • संदेश भेजने की प्रकृति में मुख्य रूप से सेवाएँ प्रदान करने वाले महत्त्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थों को सूचना देने से पहले प्रवर्तक की पहचान को सत्यापित करना होगा।
      • यह भारत की संप्रभुता और अखंडता, राज्य की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं उनका पता लगाने, जांँच, अभियोजन या सज़ा के प्रयोजन हेतु आवश्यक है।

गैर-कानूनी सूचना को हटाना:

अदालत के आदेश के रूप में या अधिकृत अधिकारी के माध्यम से एक उपयुक्त सरकार या उसकी एजेंसियों द्वारा अधिसूचित वास्तविक जानकारी मिलने पर मध्यस्थों द्वारा पोषित या ऐसी किसी जानकारी का प्रकाशन नहीं किया जाना चाहिये जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, सार्वजनिक आदेश, दूसरे देशों के साथ मित्रवत संबंधों आदि के हित में किसी कानून के तहत निषेध हो।

समाचार प्रकाशकों, OTT प्लेटफॉर्म और डिजिटल मीडिया के लिये नियम:

  • OTT हेतु:
    • सामग्री का स्व-वर्गीकरण:
      • नियमों के अनुसार, OTT प्लेटफॉर्म को ऑनलाइन चयनित सामग्री का प्रकाशक कहा जाता है, इस सामग्री को पाँच आयु आधारित श्रेणियों- U (यूनिवर्सल), U/A 7+, U/A 13+, U/A 16+ और A (वयस्क) में वर्गीकृत किया जाएगा।
    • पैरेंटल लॉक:
      • U/A 13+ या उससे ऊपर की श्रेणी के लिये OTT प्लेटफॉर्म पर पैरेंटल लॉक का फीचर देना होगा और A श्रेणी के कंटेंट के लिये आयु को वेरिफाई करने का बेहतर मैकेनिज़्म तैयार करना होगा।
    • ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट के प्रकाशक को हर कंटेंट या कार्यक्रम के साथ कंटेंट विवरणी में प्रमुखता से वर्गीकृत रेटिंग का उल्लेख करते हुए उपयोगकर्त्ता को कंटेंट की प्रकृति बतानी होगी और हर कार्यक्रम की शुरुआत में दर्शक विवरणी (Viewer Description) प्रस्तुत कर कार्यक्रम देखने से पहले दर्शक को सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम बनाना होगा।

ये हैं डीजिटल मीडिया से जुडे निमय :

  • डिजिटल मीडिया पर समाचार प्रकाशकों हेतु:
    • समाचार प्रशासकों को डिजिटल मीडिया पर भारत प्रेस परिषद पत्रकारिता आचरण मानदंड और ‘केबल टेलीविज़न नेटवर्क विनियमन अधिनियम, 1995’  के तहत कार्यक्रमों पर नज़र रखनी होगी, ताकि ऑफलाइन (प्रिंट, टीवी) और डिजिटल मीडिया को एक समान वातावरण में उपलब्ध कराया जा सके।
  • शिकायत समाधान तंत्र:
  • प्रकाशकों द्वारा स्व-विनियमन:
    • प्रकाशक को भारत में एक शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करना होगा, जो प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिये जवाबदेह होगा। 
    • यह अधिकारी स्वयं द्वारा प्राप्त हर शिकायत पर 15 दिन के भीतर निर्णय लेगा।

fake

  • स्व-विनियमित संस्था:
    • प्रकाशकों की एक या ज़्यादा स्व-विनियामकीय संस्थाएँ हो सकती हैं।
    • ऐसी संस्था की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय का एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश या एक स्वतंत्र प्रतिष्ठित व्यक्ति करेगा, जिसमें छह से अधिक सदस्य नहीं होंगे।
    • इस संस्था को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में पंजीकरण कराना होगा।
    • यह संस्था प्रकाशक द्वारा पालन किये जा रहे आचार संहिता संबंधी नियमों की निगरानी करेगी और उन शिकायतों का समाधान करेगी, जिनका प्रकाशक द्वारा 15 दिन के भीतर समाधान नहीं किया गया है।
  • निगरानी तंत्र :
    • सूचना और प्रसारण मंत्रालय एक निगरानी तंत्र विकसित करेगा।
    • यह आचार संहिताओं सहित स्व-विनियमित संस्थाओं हेतु एक चार्टर का प्रकाशन करेगा। यह शिकायतों की सुनवाई के लिये एक अंतर विभागीय समिति का गठन करेगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।