गाजियाबाद हादसा: 24 मौतों का जिम्‍मेदार ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार, था 25 हजार का इनाम

 | 

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्मशान में रविवार को हुए हादसे के मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के आरोपी तीन लोगों (मुरादनगर नगर पालिका की कार्यकारी अधिकारी निहारिका सिंह, कनिष्ठ अभियंता चंद्र पाल और सुपरवाइजर आशीष) को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया था, लेकिन ठेकेदार अजय त्यागी फरार था। गाजियाबाद के एसएसपी ने अजय के ऊपर 25 हजार का इनाम रखा था। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

एसएसपी ने अजय त्यागी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को ही पांच टीमों को लगा दिया था। बताया जा रहा है कि अजय त्यागी के शहर से बाहर होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गाजियाबाद के बाहर से अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मंगलवार को अजय त्यागी को कोर्ट में पेश कर सकती है।

Khabreelal: Meerut : नकली नोट छापने वाला गैंग पकड़ा, प्रिंटर समेत लाखों के नकली नोट बरामद.

50 लाख रुपये में अजय त्यागी ने लिया था टेंडर
श्मशान घाट का जीर्णोद्धार कार्य नगर पालिका की तरफ से कराया जा रहा था। ठेकेदार अजय त्‍यागी ने 50 लाख रुपये में यह टेंडर लिया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले 12 सालों से नगर पालिका में ठेकेदारी का काम कर रहा था। वह यहां का बड़ा ठेकेदार बताया जाता है। जिस बरामदे का लिंटर गिरने से इतने लोगों की जान चली गई, उसे मात्र दो महीने पहले ही बनाया गया था।

बता दें कि रविवार को मुरादनगर में एक शवदाह गृह की छत ढह गई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल थे। मलबे से 38 लोगों को बाहर निकाला गया था। पुलिस का कहना है कि बारिश से बचने के लिए कई लोग इमारत के नीचे खड़े थे जिसे हाल ही में बनाया गया था, तभी यह छत ढह गई और सारे लोग मलबे में दब गए। जानकारी है कि श्मशान घाट में जिस गलियारे की छत ढही है, उसका निर्माण कार्य दो महीने पहले शुरू हुआ था। इस गलियारे को बनाने में करीब 55 करोड़ रुपए की लागत आई थी और इसे 15 दिन पहले ही आम लोगों के लिए खोला गया था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।