बवाल पर जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं किसान नेता, पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, तलवारों से हमला किया

 | 
https://youtu.be/dPZQGaCPnZ4

दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के नाम पर जगह जगह प्रदर्शनकारियों के बवाल जारी है। प्रदर्शनकारी खुलेआम तलवार लहरा रहे हैं, पुलिसकर्मियों पर पथराव कर रहे हैं, पुलिस को लाठियों से दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं। इतना ही नहीं कई जगह पर तो दिल्ली पुलिस के जवानों पर ट्रैक्टर तक चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर और आंसूगैस के गोले छोड़कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। उधर पुलिस ने लाल किले से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया है। पुलिस ने लाल किला खाली करा लिया है। दिल्ली पुलिस अब इस मामले में केस दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में रात 12 बजे तक इंटरनेट बन्द कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने लाल किले में घुसकर अपना झंडा फहराया है। अब दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट जाने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं। इसके लिए DTC बसों की बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शन के दौरान अराजकता का आलम यह है कि दिल्ली पुलिस के जवानों पर तलवार से हमला किया जा रहा है। दिल्ली में ATS का एक कॉन्स्टेबल इस झड़प में घायल हो गया। जवान ने बताया कि प्रदर्शनकारी प्रदर्शनकारियों ने उसपर तलवार से हमला किया। वहीं एक तस्वीर और सामने आई है जिसमें कुछ नकाबपोश प्रदर्शनकारी एक जवान को पीटते नजर आ रहे हैं।

उधर इतना हंगामा होने के बाद अब किसान नेता जिम्मेदारी लेने सामने नहीं आ रहे हैं। राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव समेत कई किसान नेताओ ने शांतिपूर्ण मार्च का वादा किया था, पुलिस के साथ बैठकर रुट बनाया था समय तय किया था। लेकिन ट्रैक्टर परेड न तो तय समय पर आई और न ही तय रुट पर गई। जिसके कारण बवाल हो गया। ऐसे में किसान नेताओ के दावे खोखले साबित हुए।

राकेश टिकैत का कहना है कि प्रशासन अपने वादे पर नहीं टिक। तय रुट पर बैरिकेडिंग कर दी, किसान कैसे जाते। यह सब साजिश के तहत प्रशासन ने किया है। हमें पहले रैली की अनुमति दी फिर तय रुट पर बैरीकेट लगा दिए। इसीलिए बैरिकेडिंग तोड़ दी किसानों ने। पुलिस ने रुट नहीं खोला तो किसानों ने रास्ता बदल लिया। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण नहीं है यह सरकार की साजिश है।

उधर नागलोई में किसान एक बार फिर उपद्रवी हो गए हैं। पुलिस ने एक बार फिर लाठीचार्ज कर दिया। किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने बल का प्रयोग कर किसानों को दौड़ा लिया।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।