डीएम ने कहा- हमारे पास पर्याप्त इंतजाम, शहर में नहीं लगेगा दोबारा लॉकडाउन

 | 

भले ही मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 7 हजार के पार चली गई हो, लेकिन वहां का जिला प्रशासन दोबारा से शहर में लॉकडाउन नहीें लगाना चाहता है। ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है क्योंकि लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने एक बार फिर से स्पष्ट किया है कि वे इंदौर में फ‍िलहाल लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है।

मरीजों को रखने के पर्याप्त इंतजाम
मनीष सिंह के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या रोजाना 150, 175 या 200 भी हो जाए तो दिक्कत नहीं है। बिस्तरों की व्यवस्था का रोटेशन बना हुआ है। इसके अलावा जिले में होम आइसोलेशन और कोविड केयर की संख्या बढ़ा रहे हैं। किसी भी शहर में अस्पतालों में बिस्तर खत्म हो जाते हैं, तब वहां लॉकडाउन लगता है। जबकि इंदौर में ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी है। हमारे यहां होम आइसोलेशन और कोविड केयर में मरीजों को रखने के पर्याप्त इंतजाम है।

कोरोना से मरने वालों की संख्या 308
इंदौर शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7132 हो गई। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 308 हो गई। इंदौर शहर में 4808 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 2016 है।

यह भी पढ़ें

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।