जर्मन के डाॅयचे वेले हिंदी यू-ट्यूब चैनल ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, लोगों की कड़ी आपत्ति, वीडियो में देखें

जर्मन की एक ब्राडकॉस्टर डीडब्ल्यू हिंदी के यूट्यूब चैनल पर भारत के गलत नक्शे को एक वीडियो में दिखाया गया है। जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। 
 | 
 (DW hindi)
जर्मन ब्राडकॉस्टर डॉयचे वेले हिंदी  (DW hindi) यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने का मामला सामने आया है। नक्शे में  भारत का अभिन्न अंग कश्मीर को नहीं दर्शाया है। वीडियो में गलत नक्शे का प्रयोग किया गया है।  जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई है और नक्शे को तुरंत हटाने की बात कही है। वहीं, कई लोग इस मामले में शिकायत करने की बात भी कर रहे हें। 

 

यह है मामला

 

जानकारी के अनुसार डाॅयचे वेले (DW hindi) का यूट्यूब चैनल है। जिस पर इनफॉर्मेटिव कंटेंट, वीडियो रहती हैं। शनिवार को DW hindi जिसका टायटल  'चहरा चमकाने वाले मायका का बदसूरत सच'  है। करीब 8 मिनट की वीडियो में झारखंड में मायका की खदानों में काम करने वाले लोगों की स्थिति के बारे में बताया गया है। वहीं, वीडियो में जर्मन की एक कंपनी का जिक्र है। जहां एक कॉस्मेटिक कंपनी है। इस कंपनी में भारत की खदानों से मायका जाता है जो कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट बनाने में प्रयोग होता है। भारत और जर्मनी को वीडियो में नक्शे द्वारा प्रदर्शित किया है। 

 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि भारत वाले नक्शा गलत प्रयोग किया गया है। जिसमें भारत का अभिन्न भाग कश्मीर नहीं है। गत् शनिवार शाम को अपलोड की गई वीडियों को जब लोगों ने देखा तो प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। जिसके काफी लोगों ने गलत नक्शा दिखाए जाने पर नाराजगी जताई। लोगों DW से इसे तुरंत हटाने की मांग की। वहीं, कई यूजर्स ने डीडब्ल्यू हिंदी पर पहले भी भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने का आरोप लगाया। वीडियो में 2:1 मिनट पर वह गलत नक्शा दिखाया है। वीडियो में दो बार इस नक्शे का ही प्रयोग किया गया है।  

 

DW HINDI

क्या होता है माइका?

 

 माइका को हिंदी में अभ्रक कहते है। यह बहुपयोगी खनिज है। जो मुख्यत आग्नेय चट्‌टानों से खोदकर निकाला जाता है। इसे बहुत पतली-पतली परतों में चीरा जा सकता है। यह रंगरहित, हल्के पीले, हरे या काले रंग का होता है। इसमें  पोटेशियम, लिथियम और सोडियम जैसे पदार्थ होते है।  इस प्रयोग कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट, पेंट, इलेक्ट्रानिक आइटम और निर्माण उद्योग में भी  किया जाता है।

 

ट्विटर भी दिखा चुका है ऐसा ही नक्शा

 

कुछ माह पूर्व ट्विटर ने भी गलत नकशे का प्रयोग किया था। जिसमें भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए ट्विटर से जवाब मांगा। जिसके बाद ट्विटर ने नक्शे को हटा लिया था और माफी मांगी थी। 

 

वीडियो देखें - 

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।