WEATHER UPDATE : दिल्ली-NCR में ठंड का तांडव, सर्दी से कंपकपा रहे लोग, IMD ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
राजधानी में इन दिनों ठंडी हवाएं चल रही हैं। तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे ठिठुरन बढ़ती जा रही है। अगले दो दिन Delhi NCR में कोहरा छा सकता है, अगले 6-7 दिनों में तापमान 6 डिग्री या उससे भी ऊपर जाने की संभावना है।
Dec 15, 2024, 12:38 IST
|

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों ठंड ने कहर बरपा रखा है। पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसके चलते शहर के लोग ठंडी हवाओं के कारण कंबल ओढ़ने को मजबूर हो गए हैं। लेकिन आज दिल्ली के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।Read also:-सहारनपुर : गुस्साई भीड़ ने दो लड़कियों को घेरा, हिजाब उतारकर पीटा, बोले- 'तुम मुस्लिम हो, हिंदू लड़के के साथ घूमती हो
आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में सुबह और शाम को कोहरे और धुंध की स्थिति बनी रहेगी, जिसके चलते ठंड का असर बना रहेगा। हालांकि दोपहर तक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले सप्ताह में भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है।

#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हल्की धुंध छाई हुई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2024
वीडियो इंडिया गेट से है। pic.twitter.com/WFf04zpwDy
शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन नरेला इलाके का तापमान सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोगों को और भी ज्यादा ठंड का एहसास हुआ।
दिल्ली के ये 7 इलाके सबसे ठंडे
- पालम -2 डिग्री
- नजफगढ़ -1 डिग्री
- नरेला -2 डिग्री
- पूसा -1 डिग्री
- मयूर विहार -1 डिग्री
- राजघाट -1 डिग्री
- आयानगर 0 डिग्री
आने वाला हफ्ता कैसा रहेगा?
आईएमडी के मुताबिक आने वाले कुछ दिन ठंडे रहेंगे और शीतलहर चलती रहेगी। सुबह और शाम को कोहरा छाने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में मौसम जल्दी ठंडा हो रहा है। आज पश्चिमी विक्षोभ से आने वाली हवाओं की रफ्तार 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। साथ ही पूरे हफ्ते कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता
ठंड के साथ-साथ दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक रविवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 246 अंक पर पहुंच गया।

वहीं Delhi NCR के अन्य शहरों की बात करें तो फरीदाबाद में AQI 113, गुरुग्राम में 176, गाजियाबाद में 182 और नोएडा में 174 दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर चिंताजनक है। जहांगीरपुरी में AQI 305 और मुंडका में 317 तक पहुंच गया है। कई अन्य इलाकों में भी AQI का स्तर 200 से ऊपर, 300 के करीब बना हुआ है। जैसे अलीपुर 256, आनंद विहार 292 और अशोक विहार 265 अंकों पर स्थित है।