नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नया लुक देखकर हो जाएंगे दंग, 4975 करोड़ रुपये खर्च कर होगा कायाकल्प

 | 

रेल मंत्री पीयूष गोयल (Rail Minister Piyush Goyal)  ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किए हैं। ये फोटो हैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway station) के नए लुक के। इन फोटो को देखकर हर कोई हैरान है। पीयूष गोयल का दावा है कि आने वाले कुछ वर्षों में राजधानी दिल्ली के इस सबसे बड़े रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो जाएगा।

95 साल पुराने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) वर्चुअल टेंडर निकालने की तैयारी में है। इस परियोजना पर लगभग 4975 करोड़ रुपये खर्च होंगे। RLDA इसके लिए दुनियाभर के निवेशकों और डेवलपर्स से भागीदारी की मांग करने जा रहा है। ऑनलाइन इवेंट 14 से 19 जनवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 61 अन्य परियोजनाओं के लिए भी टेंडर मंगाए जाएंगे।

रेल मंत्री ने  ट्वीट कर लिखा है, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को परिवहन के विभिन्न तरीकों के पूर्ण एकीकरण के साथ समृद्ध यात्री अनुभव देने वाले एक रेलवे स्टेशन की योजना बनाई जा रही है. आइए, उसकी एक झलक देखिए.."

आरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुदेजा ने एक विज्ञप्ति में कहा, "यह परियोजना विभिन्न हितधारकों से प्रस्ताव आमंत्रित करती है।" RLDA 1989 में रेल मंत्रालय के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है जो रेलवे की भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियों के आधार पर परिसंपत्तियों को विकसित करने का कार्य करता है।

https://twitter.com/HitNewsIndia/status/1350386251086536706?s=19

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।