दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में गुरुवार देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार शाम तक जारी रही। रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने कल यानी शनिवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 | 
DR
क्रिसमस के बाद दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) का मौसम अचानक बदल गया है। गुरुवार देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार शाम तक जारी रही। सर्दी के मौसम में बारिश से जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। बता दें कि यह बारिश सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि यूपी और हरियाणा के कई जिलों में भी हो रही है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, बुंदेलशहर, बागपत और हापुड़ में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी जारी है। वहीं, देर रात तेज बारिश की भी संभावना है।READ ALSO:-उत्तराखंड : न्यू ईयर से पहले अफरातफरी, चमोली-औली मार्ग पर गाड़ियों का 5 KM लंबा जाम, होटल और रेस्‍तरां भी हुए फुल, बर्फबारी में फंसे पर्यटक

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान शामिल हैं। गुरुवार रात को अचानक दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। साथ ही लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। 

 

दिल्ली के AQI में सुधार
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। बारिश की वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार के साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अपने अपडेट में मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है।

 Delhi Weather News

दिल्ली में नमी का स्तर 100% तक पहुंच गया है। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं ठंड को और बढ़ा रही हैं। आने वाले सप्ताह के लिए पूर्वानुमान बताता है कि दिन के समय तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रविवार से बुधवार तक आसमान साफ ​​रहने और धूप खिलने पर तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात में यह 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

 


दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सप्ताह के अंत में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट है। दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें टूटने की आशंका है। हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में भारी बारिश से यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

 

दिल्ली में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
हालांकि। आईएमडी ने दिल्ली में शनिवार और रविवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यानी कल भी दिल्ली में बारिश हो सकती है। इसके अलावा रविवार के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह के समय स्मॉग/घना कोहरा और अलग-अलग जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा दिनभर तेज हवाएं चलने के बाद शाम को कोहरा भी छा सकता है।

 

30 दिसंबर यानी सोमवार की बात करें तो अगले हफ्ते की शुरुआत में हवा की गति धीमी हो सकती है। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर कोहरा और अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। रात में भी कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

 SONU

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को भारी बारिश होगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में गरज के साथ भारी बारिश होगी, जहां हवाओं की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इस दौरान कुछ राज्यों में ओले भी गिरेंगे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।