अलर्ट! GRAP-3 के ये नियम तोड़े तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई, कटे अब तक 5.85 करोड़ के चालान
दिल्ली में लगातार बढ़ते AQI और प्रदूषण ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। दिल्ली एनसीआर में ग्राफ-3 प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। एक ही दिन में हजारों चालान काटे गए हैं।
Nov 17, 2024, 00:00 IST
|

दिल्ली में प्रदूषण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान 3 (GRAP-3) लागू किया गया है। जिसके तहत दिल्ली में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। रोक के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। READ ALSO:-मेरठ : मदरसे की नाबालिग छात्रा से 3 लोगों ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो, पीड़िता ने परिजनों के साथ लगाई SSP से न्याय की गुहार
शुक्रवार को पुलिस ने करीब 550 वाहनों का चालान किया है। करीब 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक करीब 4855 वाहन चालकों के पास प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUCC) नहीं था। इन वाहन चालकों पर करीब 4.8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। READ ALSO:-बिजनौर : चांदपुर में जेब काटते पकड़ी गई महिला, पार्षद के बेटे से चुराए 15 हजार रुपये, शक होने पर एक व्यक्ति ने पकड़ा
कुल मिलाकर पुलिस ने अब तक करीब 5.85 करोड़ रुपये का चालान किया है। अगर वाहन चालक के पास प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट नहीं है तो उसे 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ता है दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, उत्तर, पूर्व और मध्य दिल्ली में बीएस-4 और बीएस-3 वाहनों के 293 चालान काटे गए हैं।
वहीं, दक्षिणी रेंज में 894, नई दिल्ली रेंज में 322 और पश्चिमी रेंज में 1235 वाहन चालकों के खिलाफ पीयूसीसी न होने पर कार्रवाई की गई है। डीसीपी (ट्रैफिक) राजीव कुमार रावल ने बताया कि बॉर्डर पर सख्ती बरती जा रही है।
3 हजार वाहनों की जांच
शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने तीनों रेंज में करीब 3 हजार वाहनों की जांच की। जिन वाहनों के प्रवेश पर रोक है, उन्हें दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। उन वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने अब तक करीब 300 वाहनों को बॉर्डर से वापस भेजा है।
शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने तीनों रेंज में करीब 3 हजार वाहनों की जांच की। जिन वाहनों के प्रवेश पर रोक है, उन्हें दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। उन वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने अब तक करीब 300 वाहनों को बॉर्डर से वापस भेजा है।
दिल्ली सरकार ने न सिर्फ बीएस-4 डीजल और बीएस-3 पेट्रोल वाहनों पर रोक लगाई है, बल्कि एनसीआर से आने वाली डीजल, पेट्रोल वाली अंतरराज्यीय बसों पर भी कार्रवाई की है। फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक है। सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। नई दिल्ली रेंज में 63, पश्चिमी रेंज में 73 तथा दक्षिणी रेंज में 121 वाहनों के चालान काटे गए हैं।
