दिल्ली : उपद्रव की दिल दहला देने वाली Video, वो पुलिस वालों को ट्रैक्टर से कुचलना चाहता था

 | 

दिल्ली के ITO पर अभी भी ट्रैक्टर परेड के नाम पर प्रदर्शनकारियों के उपद्रव जारी है। पुलिस कमिश्नर ने जवानों को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि हंगामा कर रहे लोगों से पूरी ताकत के साथ मुकाबला किया जाए। उधर गृह मंत्रालय ने दिल्ली में 15 अतिरिक्त कम्पनी अर्धसैनिक बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

https://youtu.be/_J8unjbWiSc

आईटीओ में पुलिस और किसानों के बीच जबरदस्त भिड़ंत चल रही हैं। पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले के इस्तेमाल करने पड़े। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई, जिसने लोगों का दिल दहला।दिया। वीडियो में आईटीओ के पास कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। ANI ने यह वीडियो जारी किया है।  

Video में देखा जा सकता है कि एक प्रदर्शनकारी पुलिस फोर्स को कुचलने की नियत से उनकी ओर तेज गति में ट्रैक्टर चलाकर आता है। वो पुलिसवालों पर ट्रैक्टर चढ़ाना चाहता था, पुलिस कर्मियों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक और प्रदर्शनकारी तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ाकर पुलिस की ओर लाता है। और पुलिस वाले जान बचा भागते नजर आते हैं। पूरे सड़क पर वह प्रदर्शनकारी किसान उत्पात मचाता दिख रहा है। वीडियो में प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी जा सकती है।

इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें किसानों की भीड़ में शामिल उपद्रवी पुलिस के पीछे लाठियां लेकर दौड़ रहे हैं। पुलिस वाले भागकर अपनी जाम बचा रहे हैं और प्रदर्शनकारी उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं।

https://youtu.be/GReSLI0hpQg

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।