Cyclonic storm alert! एक नया पश्चिमी विक्षोभ मचाएगा 'तबाही', दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, गिरेंगे ओले, जानें IMD का ताजा अपडेट
देश में मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।
Mar 1, 2025, 21:38 IST
|

देश में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने कहर बरपाया है। एक बार फिर चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।REAS ALSO:-मेरठ : असम की महिला को नौकरी दिलाने के बहाने सहेली ने पति को सौंपा, फिर 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और दूसरा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में स्थित है, जिसके चलते दक्षिण-पूर्व यूपी से लेकर मध्य महाराष्ट्र के मध्य भागों तक कम दबाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से 1 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गरज-चमक के साथ भारी से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दिन उत्तर प्रदेश और बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़ में ओले गिरेंगे।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो कई राज्यों में तबाही मचा सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2-4 मार्च के दौरान आंधी-तूफान और भारी बारिश-बर्फबारी होगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और हवाएं 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। चक्रवाती तूफान का असर देश के कुछ राज्यों में देखने को मिलेगा। 1 मार्च को दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी, 1 और 2 मार्च को केरल, लक्षद्वीप में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी।

उत्तर-पश्चिम भारत में गिरेगा तापमान
बारिश और बर्फबारी के बाद अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, लेकिन अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 1-2 मार्च को तटीय केरल और 1 से 3 मार्च के बीच गोवा में लू चलेगी और 3 मार्च को तटीय केरल में भीषण गर्मी पड़ेगी।

Delhi NCR में भी होगी बरसात
पिछले 24 घंटों में दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 2 दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है और बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हो रही है। 2-3 मार्च को राजधानी में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होगी।

4 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इन जिलों में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर चक्रवाती तूफान का असर कई राज्यों के जिलों में देखने को मिलेगा। हिमालय क्षेत्र के भुंतर, सुंदरनगर, कांगड़ा, शिमला, पालमपुर, जोत, उत्तराखंड के चकराता, मसूरी, मुक्तेश्वर, पंजाब के अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, हरियाणा के हिसार, मुजफ्फरनगर, पश्चिमी यूपी के मेरठ और बलिया, पूर्वी यूपी के सुल्तानपुर, बिहार के पटना में आंधी और तूफान आएंगे।