चक्रवात फंगल : चेन्नई एयरपोर्ट का वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा, लैंडिंग के दौरान बाल-बाल बची फ्लाइट

 चक्रवात फंगल का असर देश के कई राज्यों में दिख रहा है। हाल ही में चेन्नई एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है जहां इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग रोकनी पड़ी।
 | 
CHANNAI
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का असर खत्म होता नहीं दिख रहा है। इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद करने का भी ऐलान किया गया। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में रोजाना उड़ानें भी रद्द की जा रही हैं। READ ALSO:=बिजनौर : सगाई के तीन दिन पहले भगा ले गया प्रेमी, गांव की पंचायत ने युवक के परिवार का किया बहिष्कार

 

हाल ही में चेन्नई से एक वीडियो सामने आया जहां इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग के दौरान बाल-बाल बच गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि फ्लाइट को रनवे पर उतरने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 


लैंडिंग नहीं हो पाई
तूफान का असर चेन्नई में ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर लोगों को सलाह दी गई है कि वे जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। इंडिगो की फ्लाइट A320 नियो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि फ्लाइट रनवे पर उतरने वाली होती है लेकिन जमीन के पास लड़खड़ा जाती है। जिसके चलते फ्लाइट को एक बार फिर से उड़ान भरनी पड़ती है। 

 

इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा गया कि चेन्नई एयरपोर्ट पर चुनौतीपूर्ण हालात हैं क्योंकि चक्रवात फेंगल पुडुचेरी के करीब पहुंच रहा है। जानकारी के मुताबिक अगले 3 से 4 घंटे में तूफान तमिलनाडु के तट को पार कर सकता है। हालात ऐसे हैं कि चक्रवाती तूफान के कारण तटीय जिलों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद घरों और अस्पतालों में पानी भर गया।

 

उड़ानें रद्द
चेन्नई एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान के मुताबिक 1 दिसंबर 2024 को परिचालन बंद करने का फैसला किया गया है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा कि सभी को अपनी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी एयरलाइंस से चेक करते रहना चाहिए। उड़ानों के अलावा तूफान के चलते देश में हर दिन कई ट्रेनें भी रद्द की जा रही हैं।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।