COVID-19 Vaccination India: पहले दिन 3.15 लाख की बजाय 1.91 लाख लोगों को ही लगा टीका, जिन्हें वैक्सीन लगी वे सभी पूरी तरह स्वस्थ

 | 

COVID-19 Vaccination, Coronavirus Vaccine : दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज शनिवार को हो गया। सरकार का लक्ष्य था कि पहले दिन 3 लाख 15 हजार 37 लोगों को टीका लगाने का था, लेकिन देर शाम सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वैक्सीन की पहले दिन केवल 1 लाख 65 हजार 714 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। जबकि उसके बाद 7 बजकर 45 मिनट पर जारी ट्वीट के मुताबिक यह आंकड़ा बढ़कर एक लाख 91 हजार 181 हो गया। एक जगह पर 100 लोगों को वैक्सीन लगनी थी। इस हिसाब से 3351 जगहों पर पहले दिन 3 लाख 35 हजार 100 लोगों को टीका लग सकता था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान का पहला दिन सफल रहा। अब तक टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि पहले दिन कुछ जगहों पर बेनिफिशियरी लिस्ट अपलोड होने में देरी हुई। कुछ जगहों पर उन हेल्थवर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई जिनका नाम पहले दिन के शेड्यूल्ड में नहीं था। हालांकि, पहले दिन के फाइनल आंकड़े सरकार बाद में जारी करेगी।

वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब : SII ने Covishield के फायदे और इसे लगवाने के साइड इफेक्ट बताए, पढ़ें पूरी जानकारी

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज देश में 3351 सत्र में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम किया गया। वैक्सीनेशन ड्राइव में 2 तरह के वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। COVISHIELD सभी राज्यों को दिया गया है। COVAXIN को 12 राज्यों को दिया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भरता में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले घटकर कुल पाॅजिटिव मामलों के 2% रह गए हैं। कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 96.56% है।

देश के वैज्ञानिक 4 और वैक्सीन लगभग तैयार कर चुके हैं

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा "हमारे देश के वैज्ञानिक 4 और वैक्सीन लगभग तैयार कर चुके हैं।" सिंह ने कहा "दुनिया के दूसरे देशों को भी जहां जरूरत होगी, हम वैक्सीन का निर्यात भी करेंगे। भारत सिर्फ अपनी चिंता करने वाला देश नहीं है। पूरा देश एक परिवार है 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश हमारे देश ने दिया है।"

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।