कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जीती वायनाड लोकसभा सीट, रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड उपचुनाव में जीत के लिए वायनाड की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संसद में वायनाड की आवाज बनेंगी। उन्होंने इस जीत के लिए अपने परिवार, पार्टी कार्यकर्ताओं और केरल के नेताओं का भी आभार जताया।
Updated: Nov 24, 2024, 12:21 IST
|

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड उपचुनाव में जीत के लिए वायनाड की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संसद में वायनाड की आवाज बनेंगी। उन्होंने इस जीत के लिए अपने परिवार, पार्टी कार्यकर्ताओं और केरल के नेताओं का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी कड़ी मेहनत और समर्थन का नतीजा है। READ ALSO:-UP : उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ, MP चंद्रशेखर ने कहा- भाजपा ने लूट मचाई, जश्न मनाना चाहिए, लेकिन यह उनकी हार है
प्रियंका गांधी की जीत के बाद रायबरेली कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने पटाखे जलाए और आपस में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर पंकज तिवारी ने कहा कि रायबरेली जिले का नेतृत्व करने वाली। हमारी नेता प्रियंका गांधी सांसद बन गई हैं। उस पर हम सब आपस में मिठाई बांट रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह अब संसद में गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाएंगी। आज हम खुशी के साथ जश्न मना रहे हैं। प्रियंका गांधी भी सांसद बन गई हैं। साथ ही राहुल गांधी भी हमारे सांसद हैं। सोनिया जी ने भी रायबरेली की बहुत सेवा की।
बता दें कि प्रियंका गांधी के राजनीतिक करियर का यह पहला चुनाव था। इसमें उनका मुकाबला सीपीआई के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी और बीजेपी की नव्या हरिदास से था।