इस दिन से दिल्ली-NCR में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप; उत्तर प्रदेश-बिहार में आज बारिश का अलर्ट, जानिए देशभर कैसा रहेगा मौसम?

 Delhi-NCR में जल्द ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है। आज 2 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने ठंड, बारिश और बर्फबारी को लेकर भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं दिवाली पर देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
 | 
WEATHER
अक्टूबर का आखिरी हफ्ता है, दिवाली का त्योहार है और इसके बाद नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी ठंड नहीं पड़ी है। वैसे तो उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और रातें सर्द हैं, लेकिन राजधानी और उससे सटे नोएडा में ऐसा नहीं है, क्योंकि चक्रवाती तूफान दाना ने पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की दिशा बदल दी है।READ ALSO:-Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट? धनतेरस से पहले उत्तरप्रदेश के शहरों में ईंधन की दरें देखें

 

इसकी वजह से अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक भी राजधानी का तापमान 35 के आसपास बना हुआ है और न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई है। भारतीय मौसम विभाग ने भी अगले 31 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि आज उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की संभावना है, लेकिन देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। आइए जानते हैं राजधानी में ठंड कब से दस्तक देगी और देशभर में मौसम का हाल कैसा है?

 


15 नवंबर के बाद पड़ेगी जबरदस्त ठंड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार नवंबर के पहले हफ्ते में सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, लेकिन 15 नवंबर के बाद राजधानी का मौसम बदलेगा। तेजी से और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन और अमेरिकी एजेंसी NOAA ने इस साल सामान्य से अधिक ठंड पड़ने का अनुमान जताया है, क्योंकि दिसंबर से फरवरी के बीच ला नीना के सक्रिय होने से मौसम की स्थिति बदलेगी। 

 

नवंबर के आखिरी हफ्ते में ला नीना के सक्रिय होने की 60 फीसदी संभावना है। ला नीना के सक्रिय होने से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और बारिश के आसार बनेंगे। इससे समुद्र का तापमान गिरेगा। जलवायु परिवर्तन होगा और इसके बदलाव का असर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर पर पड़ेगा। इन दोनों राज्यों में बारिश और बर्फबारी से पूरे देश में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। 

 

UP-बिहार में आज बारिश का अलर्ट
 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल को काफी तबाही से बचा लिया। इस तूफान की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम बदल गया है। इन दोनों राज्यों में आज से 31 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। 

 KINATIC

31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। बिहार के कई शहरों में 2 दिनों से मौसम खराब है और बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। 31 अक्टूबर तक राज्य में मौसम ऐसा ही रहेगा। चक्रवात दाना के कारण चल रही पूर्वी हवाओं के कारण बिहार के 20 जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में 2 दिनों तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।