किसान कहां और कब करेंगे चक्का जाम, जान लें वरना फंस गए तो हो जाओगे परेशान

 | 

कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ आंदोलन के दौरान किसान कल यानी शनिवात को देशभर में चक्का जाम (Chakka Jam) करेंगे। किसान संगठनों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी समूचे देश में राजमार्गों पर चक्का जाम करेंगे।

किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने बताया कि हम कल दिल्ली में चक्का जाम नहीं कर रहे हैं। हम सभी बार्डरों पर शांतिपूर्ण तरह से बैठे रहेंगे। हम दिल्ली के अलावा पूरे देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे बंद करेंगे। दोपहर 12 से 3 बजे तक ही चक्का जाम रहेगा। उधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में भी कल चक्का जाम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : एक मोहल्ला, 25 परिवार, सभी के पिता का नाम रूपचंद; जानिए कौन है ये?

टिकैत ने कहा कि हम सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण तरीक़े से बैठे रहेंगे। दोपहर 3 बजे जब चक्का जाम ख़त्म होगा तो हम एक साथ एक मिनट के लिए अपनी गाड़ियों का हार्न बजाएंगे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से हमें काफ़ी समस्या हो रही है। पूरा संयुक्त किसान मोर्चा यहीं से चक्का जाम कोर्डिनेट करेगा।

क्या है 'चक्का जाम' का पूरा प्रोग्राम और उसकी बड़ी बातें 

  • यह चक्काजाम 12 बजे दोपहर से 3 बजे तक चलेगा। 
  • इस दौरान राष्ट्रीय और राज्य के हाइवे को जाम किया जाएगा, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि यह चक्का जाम को देशव्यापी होगा। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार यह चक्का जाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में नहीं किया जाएगा।
  • इस दौरान आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को कहीं भी नहीं रोका जाएगा।
  • अगर आप 12 और 3 बजे के बीच शनिवार को किसी हाइवे पर यात्रा करते हैं, तो आप इस चक्का जाम में फंस सकते हैं।
  • किसानों का कहना है कि वे चक्का जाम में फंसे लोगों को भोजन और पानी मुहैया कराएंगे।
  • गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान जो हुआ उसके बाद दिल्ली में चक्का जाम नहीं होगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को भी इस विरोध से छूट है, क्योंकि इन दोनों राज्यों के किसानों को दिल्ली के विरोध स्थलों की ओर कूच करना पड़ सकता है। दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सड़कें खुली रहेंगी जहां विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं।
  • यह चक्का जाम कर किसान प्रदर्शन स्थलों पर इंटरनेट निलंबन के खिलाफ अपना एक प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराना चाहते हैं।

यूपी और उत्तराखण्ड में चक्का जाम टालने के बारे में बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि इन दोनों जगहों को लोगों को स्टैंडबाय में रखा गया है और उन्हें कभी भी दिल्ली बुलाया जा सकता है, इसलिए यूपी-उत्तराखंड के लोग अपने ट्रैक्टरों में तेल-पानी डालकर तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अन्य सभी जगहों पर तय योजना के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से काम होगा।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।