Khesari Lal यादव की SUV को बस ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचा भोजपुरी सुपरस्टार

 | 

Khesari Lal Yadav Accident News: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की एसयूवी (SUV) मुंबई में एक्सीडेंट हो गया। हालांकि दुर्घटना में खेसारी लाल को चोट नहीं आई है। वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि खेसारी लाल यादव बस के स्टाफ से बात कर रहे हैं, जबकि बस में सवार यात्री एक्टर से बहस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

PS LOVERS STATUS नाम के यूट्यूब चैनल पर खेसारी लाल के हादसे से जुड़ी यह वीडियो शेयर की गई है। बताया जा रहा है कि बस ने खेसारी के एसयूवी को टक्कर मारी थी। जिससे उनकी SUV का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे देखकर खेसारी लाल बस के स्टाफ से नाराज हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़

हादसे के बाद एक्टर खेसारी लाल यादव काफी देर तक बस के स्टाफ से बात करते रहें। वहीं, बस में सवार एक महिला भी एक्टर से काफी कुछ कहती सुनी जा सकती हैं। इस दौरान घटनास्थल पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। हादसा कैसे हुआ इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। एक्टर ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है या नहीं इसका भी पता नहीं चला है।

https://youtu.be/V7RHqlfZygQ

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।