जन्म प्रमाण पत्र अलर्ट : सरकार ने जारी की अंतिम तिथि, जानें कैसे और कब तक करें आवेदन

जन्म प्रमाण पत्र: भारत सरकार ने देश के नागरिकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने या उसे अपडेट करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल, 2026 निर्धारित की है।
 | 
Birth certificate
भारत के नागरिकों के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है। इन दस्तावेजों की जरूरत कई कामों के लिए पड़ती है। इन दस्तावेजों में कई तरह के दस्तावेज शामिल हैं। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज शामिल हैं। लेकिन, इसमें एक दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र भी है। कई लोगों को लगता है कि जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल सिर्फ स्कूल में एडमिशन के लिए होता है। लेकिन, जन्म प्रमाण पत्र बाद में कई कामों में अनिवार्य हो जाता है। इसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी किया जाता है। हाल ही में भारत सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और उसमें बदलाव कराने की डेडलाइन जारी की है।READ ALSO:-Aadhar Card Update : किन लोगों का आधार कार्ड होगा रद्द? जानें लिस्ट में आपका नाम है तो नहीं

 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?
जन्म प्रमाण पत्र में बदलाव कराने के लिए भारत सरकार की ओर से डेडलाइन तय कर दी गई है। इतना ही नहीं, जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। वे भी इस तारीख तक जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार ने इसके लिए 27 अप्रैल 2026 तक की अंतिम डेडलाइन तय की है। 27 अप्रैल 2026 के बाद अगर किसी के जन्म प्रमाण पत्र में किसी तरह की गलत जानकारी दर्ज होती है। तो उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा जिन लोगों ने अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है। वे लोग भी इस तिथि तक जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

नियमों में बदलाव
भारत में जन्म के 15 साल बाद तक जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता था। लेकिन, अब इसमें बदलाव किया गया है। अब 15 साल से अधिक उम्र के लोग भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले इसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 थी। अब सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए इस अंतिम तिथि को 27 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दिया है। अगर आपके जन्म प्रमाण पत्र में कोई गलती है तो आप अंतिम तिथि से पहले बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि, 27 अप्रैल 2026 के बाद बदलाव करने का विकल्प बंद हो जाएगा।

 SONU

कैसे करें आवेदन
अगर किसी का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है तो वह भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in/crs पर लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके अलावा जो लोग बदलाव करना चाहते हैं या जिनकी उम्र 15 साल से ज़्यादा है, उन्हें स्थानीय नगर निगम कार्यालय या संबंधित कार्यालय में जाकर इसके लिए ऑफ़लाइन आवेदन करना होगा। जिसके लिए कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ भी जमा करवाने होंगे। इसके बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी और जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करें (घर बैठे बनवाएं)

  • सरकारी वेबसाइट (https://dc.crsorgi.gov.in/crs) पर जाएं।
  • जन्म प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करें और पुष्टि के लिए मोबाइल नंबर पर एसएमएस का इंतजार करें।
  • आवेदन स्वीकृत होते ही आप जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन
अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं तो अपने स्थानीय नगर निगम कार्यालय, तहसील या पंचायत कार्यालय में जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करें।

 

अगर जन्म प्रमाण पत्र में कोई गलती है?
  • 27 अप्रैल 2026 से पहले संशोधन के लिए आवेदन करें।
  • इसके लिए स्थानीय नगर निगम या तहसील कार्यालय से संपर्क करें।
  • उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
  • यूपी में जन्म प्रमाण पत्र राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है।

 

यूपी में ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया
  • आधिकारिक वेबसाइट (https://e-nagarsewaup.gov.in) पर जाएं।
  • जन्म प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और अपनी जानकारी सही से भरें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एसएमएस के जरिए आईडी और पासवर्ड मिलेगा
  • लॉग इन करके जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन स्वीकृत होते ही जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।

 

यूपी में किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि का प्रमाण (अस्पताल का रिकॉर्ड या अन्य दस्तावेज)
  • माता-पिता का व्यवसाय और पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थायी मोबाइल नंबर

 

समय रहते करें आवेदन, नहीं तो हो सकती है परेशानी
सरकार द्वारा तय की गई 27 अप्रैल 2026 की डेडलाइन के बाद जन्म प्रमाण पत्र में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए जिनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है या उसमें कोई गलती है, वे जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।