Assembly elections : महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को, झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को नतीजे आएंगे

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। केरल में 47 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए 13 नवंबर को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
 | 
EC
नवंबर की सर्दी में देश का सियासी तापमान चढ़ा रहेगा। इसकी वजह महाराष्ट्र और झारखंड समेत देश के अलग-अलग राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर होने वाला मतदान है। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। केरल की 47 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए लोग 13 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। महाराष्ट्र की एक और विधानसभा सीट और नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए 22 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। READ ALSO:-UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख घोषित, मिल्कीपुर में चुनाव स्थगित 
महाराष्ट्र चुनाव
नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर
नॉमिनेशन जांच की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर
मतदान 20 नवंबर
काउंटिंग 23 नवंबर
महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे। 1 लाख 186 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। यहां महायुति गठबंधन की सरकार है। एकनाथ शिंदे राज्य के सीएम हैं।

 


महाराष्ट्र की असंवैधानिक सरकार बदलेगी: संजय राउत
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि महाराष्ट्र चुनाव को हरियाणा चुनाव जैसा न बनने दें...पैसे का खेल हो सकता है। अगर चुनाव आयोग खुद को निष्पक्ष मानता है, तो हम ऐसा नहीं मानते, उन्हें इन सब बातों का ध्यान रखना होगा। ईवीएम फुलप्रूफ नहीं है। राउत ने कहा कि कुछ भी हो जाए, सरकार बदलेगी। पीएम मोदी और अमित शाह के समर्थन से बनी महाराष्ट्र की असंवैधानिक सरकार बदलेगी।

 


झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। 2.6 करोड़ मतदाता नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। राज्य में 29 हजार 562 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें 5 हजार 42 बूथ शहरी इलाकों में और 24 हजार 520 बूथ ग्रामीण इलाकों में होंगे। झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति और नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

 


मौजूदा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है: अर्जुन मुंडा
झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर पूर्व सीएम और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मौजूदा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य में विकास कार्य ठप हो गए हैं। दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

 

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद केरल की वायनाड सीट खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव में उन्होंने दो सीटों (यूपी के रायबरेली और केरल के वायनाड) से चुनाव लड़ा था। दोनों में ही उन्हें जीत मिली थी। इसके बाद उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। नांदेड़ लोकसभा सीट कांग्रेस नेता वसंतराव बलवंत राव के निधन के कारण खाली हुई थी। राव का 26 अगस्त को निधन हो गया था। लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रतापराव चिखलीकर को हराया था। अब इस सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।
 
15 राज्यों की 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा
दो राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ ही चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 48 विधानसभा क्षेत्रों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र के नांदेड़ की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।