वीडियो : रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन, रामायण में उनके अभिनय के अंश देखें

83 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का ह्दयघात होने से मंगलवार रात को निधन हो गया था। उनके भतीजे ने उनके देहांत की पुष्टि की। रामायण के कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
 | 
ramayan
सबसे पहले राम गाथा को सीरियल के रूप में लाकर सभी को अवागत कराने वाली रामानंद सागर (Ramanand sagar) का पौराणिक सीरियल Ramayan में लंकापति रावण का अभिनय करने वाले अरविंद त्रिवेदी (83) (Arvind Trivedi) के निधन पर उनके साथी कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है।

 

गुजराती रंगमंच (Gujrati rangmanch) में मंझे अरविंद्र त्रिवेदी ने 300 से भी अधिक फिल्में, नाटक किए। उन्होंने रामायण में रावण का इतना शानदार अभिनय कर दिखाया कि वह सदा के लिए छाप छोड़ गया। उन्होंने कई हिंदी सीरियल में भी अपने अभियन को तरह-तरह से प्रदर्शित किया। वह भाजपा से 1991 से लेकर 1996 तक सांसद भी रहे हैं। जानकारी के अनुसार वह पिछले समय से बीमार चल रहे थे। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें मंगलवार रात को ह्दयघात हुआ था। यह भी पढ़ें - रामानंद सागर की Ramayana में रावण का अभिनय करने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन।

 

यह भी पढ़ें - Zaira Wasim ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की अपनी फोटो, लिखा नोट, फैन्स ने दिया ऐसा रियेक्शन।

रामानंद सागर की रामायण में अरविंद त्रिवेदी के रावण के अवतार में कुछ अंश देखें-

 

श्री राम ने रावण को सिखाया दुर्दशा का अर्थ 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।