अमरनाथ यात्रा: ये लोग नहीं जा पाएंगे अमरनाथ यात्रा पर, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Amarnath Yatra new Upadet: अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है कि अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी इस यात्रा से बाहर रखा गया है। 
 | 
Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा को लेकर आया नया अपडेट: हिंदू धर्म का पवित्र स्थान कही जाने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के नियमों को लेकर बदलाव किया गया है। नए नियमों के तहत अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे इस तीर्थ यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसके अलावा 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग भी अमरनाथ के दर्शन नहीं कर सकेंगे। यदि कोई महिला 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती है, तो उसे भी यात्रा करने से रोक दिया जाएगा।READ ALSO:-IRCTC New Service: IRCTC ने स्टार्ट की एक नई सर्विस, अब बिना पैसे बुक कर सकेंगे टिकट, जानिए क्या है इसका प्रोसेस?

 

यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से ही शुरू कर दी गई है। 62 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। अमरनाथ यात्रा पर जाने के दो रास्ते हैं, पहले रास्ते में पहलगाम से होते हुए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग होते हुए 48 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी होती है। वहीं, दूसरा रास्ता इससे काफी छोटा है लेकिन थोड़ा खतरनाक भी है।

 monika

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दूसरा मार्ग आपको केवल 14 किलोमीटर में अमरनाथ तक पहुँचने में मदद करता है, जिसे गांदरबल जिले के माध्यम से कश्मीर के मध्य से कवर करना पड़ता है। हालाँकि, यह मार्ग एक खड़ी चढ़ाई वाला है। इसलिए यह थोड़ा खतरनाक हो जाता है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के मुताबिक दोनों रूटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन मार्गों पर आने-जाने वालों के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और उनकी मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पहले अमरनाथ यात्रा के लिए मैनुअल फॉर्म भरना पड़ता था लेकिन अब इसे ऑटोमेटिक जनरेट फॉर्म में बदल दिया गया है।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।