Alert! भीषण गर्मी का आगमन; टूट जायेगा 125 साल पुराना रिकॉर्ड, जानिए La Nina पर IMD का बड़ा अपडेट

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। 3 महीने तक भीषण गर्मी पड़ेगी और लोगों को उमस के साथ-साथ भीषण गर्मी भी झेलनी पड़ेगी, क्योंकि ला नीना के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। यही वजह है कि इस सर्दी के मौसम में बारिश नहीं हुई।
 | 
WEATHER
मार्च का महीना शुरू होते ही सर्दी का मौसम खत्म हो गया, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंडे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम मौसम ठंडा है, लेकिन अच्छी धूप निकलने से दिन में गर्मी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर का तापमान 31 डिग्री पर पहुंच गया है। फरवरी के महीने ने इस बार गर्मी का 125 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले फरवरी का महीना 1901 में इतना गर्म रहा था। READ ALSO:-मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, 6 दोपहिया वाहनों के काटे सवा लाख रुपये के चालान

 

1901 के बाद जनवरी का महीना भी 125 साल में तीसरी बार सबसे गर्म रहा। अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो विश्व मौसम संगठन (WMO) और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मार्च से मई तक 3 महीने भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी और लू से बचकर रहने की सलाह भी दी है। गोवा और कोंकण-कर्नाटक इलाकों में लू का प्रकोप शुरू हो चुका है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं देखने को मिल रही हैं।

 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा
आईएमडी अलर्ट के अनुसार, साल 2025 में मार्च से मई तक पूरे देश में सबसे अधिक गर्मी पड़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से अधिक रहेंगे। लू वाले दिनों की संख्या भी इस बार सामान्य से अधिक हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों, प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में लू वाले दिन सामान्य रहेंगे, लेकिन बाकी राज्यों में भीषण लू लोगों को परेशान करेगी और इस बार लू का असर कई दिनों तक रहेगा।

 


मार्च के अंत तक लू चलने लगेगी। उत्तर भारत में गर्मियों में सामान्य अधिकतम तापमान 40 और सामान्य न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहता है, लेकिन इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक डीएस पई का कहना है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भीषण गर्मी पड़ेगी।

 

  • रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: फरवरी में ही 125 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है, और जनवरी भी अत्यधिक गर्म रहा।
  • लू की संभावना: भारतीय मौसम विभाग (IMD) और विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मार्च से मई तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी दी है।
  • तापमान में वृद्धि: उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • लू के दिन: लू वाले दिनों की संख्या सामान्य से अधिक होने की संभावना है, और लू का असर कई दिनों तक रह सकता है।
  • प्रभावित क्षेत्र: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

 SONU

तापमान का पूर्वानुमान:
  • मार्च: अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस तक, लू 8-12 दिन।
  • अप्रैल: अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस तक, लू 10-12 दिन।
  • मई: अधिकतम 49 डिग्री सेल्सियस तक, लू 8-12 दिन।

 

यह महत्वपूर्ण है कि लोग इस जानकारी को गंभीरता से लें और गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।