अहमदाबाद में भीषण विमान त्रासदी: लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश, 204 की मौत, 41 गंभीर रूप से घायल

A passenger was on facebook live few seconds before the Ahmedabad, Gujarat plane crash.
— Mahii (@Mahii_Baloch1) June 12, 2025
#planecrash pic.twitter.com/b7gX29YcUZ
एएनआई से फोन पर बात करते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, "पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान… pic.twitter.com/OoHs8zb6n7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025
अहमदाबाद पुलिस ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025
गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा, "अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।… pic.twitter.com/ddEheEcpAj
क्षति और हताहत: अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस भीषण विमान हादसे में 204 यात्रियों की जान चली गई है। यह खबर उन परिवारों के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है जिनके प्रियजन इस उड़ान में सवार थे।
BREAKING: There appear to be no survivors from Air India flight to London that crashed in Ahmedabad, city's police chief tells AP. Follow for live updates. https://t.co/KYkwKeKhRN
— The Associated Press (@AP) June 12, 2025
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है।" उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्हें बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए तत्काल अहमदाबाद जाने का निर्देश दिया।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।" उन्होंने स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की और आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया।
-
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल बचाव और राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के तत्काल उपचार और अस्पताल ले जाने के लिए "ग्रीन कॉरिडोर" की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए।
-
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं, यह देखते हुए कि लंदन जाने वाले इस विमान में कई ब्रिटिश नागरिक भी सवार थे। उन्होंने कहा, "हादसे के दृश्य विनाशकारी हैं। मुझे इस मामले से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है। मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।"
-
अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने भी घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, "मैं एअर इंडिया फ्लाइट 171 की त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्हें अकल्पनीय क्षति हुई है।" उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने और जमीन पर मौजूद परिवारों को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

-
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
-
कार्गो मोटर्स के मुखिया प्रमुख नंदा
-
लुबी के निदेशक सुभाष अमीन

समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 के अतिरिक्त, हमने विदेशी नागरिकों के लिए एक और हॉटलाइन नंबर +91 8062779200 जोड़ा है: एयर इंडिया pic.twitter.com/BZnlslgDQY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025