Gujarat के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भूपेंद्र पटेल ने पीएम और गृहमंत्री को कहा शुक्रिया

गुजरात में रविवार को नए मुख्यमंत्री को चुन लिया गया है। सूची में सबसे नीचे स्थान वाले को मुख्यमंत्री बनाया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने पर भूपेंद्र भाई पटेल ने सभी का आभार जताया। 

 | 
bhupendra patel
भूपेंद्र पटेल गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम का एलान किया। भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं। उनके नाम ने सभी को चौंका दिया। क्योंकि भूपेंद्र पटेल के नाम का दूर-दूर तक जिक्र नहीं था। बैठक के दौरान भी वह सबसे पीछे बैठे थे।

 

भूपेंद्र पटेल ने सीएम के तौर पर अपने नाम का एलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सीआर पाटिल और विजय रुपाणी का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझपर जो विश्वास किया उसे टूटने नहीं देंगे और विकास के काम को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को साथ लेकर विकास के काम को करेंगे। 

 

जानकारी हो कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आधिकारिक तौर पर विधायक दल की बैठक नें भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। नए सीएम के नाम का एलान हो जाने के बाद विजय रुपाणी ने कहा कि बूपेंद्र पटेल सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि उनकी लीडरशीप में आगामी चुनाव में बीजेपी की जीत होगी।  पढ़ें - PM मोदी अगर जांच करवा दें तो CM योगी जाएंगे जेल : ओमप्रकाश राजभर।

 

 ये हैं गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल 

 

जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रखा है। 59 साल के भूपेंद्र भाई पटेल पाटीदार समाज से आते हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वहीं, AUDA के चेयरमैन भी रह चुके हैं। पटेल समुदाय में भी इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। वह नेता होने के अलावा एक बिल्डर भी हैं। मौजूदा वक्त में वह गुजरात की घाटलोडिया सीट से विधायक हैं। वह 2017 में पहली बार ही विधायक चुने गए थे। वह करीब 1 लाख 17 हजार के रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीते थे।  इस सभी चीजों को देखते हुए पार्टी ने भूपेंद्र पटेल पर विश्वास जताया है। 

उन्हें राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का करीबी माना जाता है। आनंदीबेन पटले भी घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ती थीं। माना जाता है कि आनंदीबेन पटले के कहने पर ही घाटलोडिया सीट से 2017 में भूपेंद्र पटेल को टिकट दिया गया था।

हालांकि, उन्होंने पार्टी को निराश नहीं किया और करीब 1.17 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस के शशिकांत वासुदेवभाई पटेल को हराया और विधायक बने। माना जाता है कि भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में तो लोगों के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं लेकिन राज्य स्तर पर ऐसा नहीं है।

वह पूर्व में अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण और अमदावाद नगर निगम की स्थाई समिति के चेयरमैन रहे हैं। बीते कई सालों से भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद की राजनीति में सक्रिय हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।