Aadhar Card Update : किन लोगों का आधार कार्ड होगा रद्द? जानें लिस्ट में आपका नाम है तो नहीं

सरकार लगातार पुराने आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने की सलाह दे रही है। अगर आपने अभी तक अपना आधार अपडेट नहीं कराया है तो आपका कार्ड रद्द हो सकता है।
 | 
AADHAR CARDS
भारत के सभी नागरिकों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। देश में किसी भी काम को करने के लिए इसका इस्तेमाल एक अहम दस्तावेज के तौर पर होता है। आधार कार्ड को 2009 में नागरिकों के पहचान पत्र के तौर पर पेश किया गया था। जिसे एक निश्चित समय के बाद अपडेट कराना जरूरी होता है। जिन लोगों का कार्ड 10 साल पुराना हो गया है, उन्हें इसे अपडेट कराने की सलाह दी जा रही है। यूआईडीएआई देशभर में इस पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में यूआईडीएआई जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ मिलकर सभी जिलों में अभियान चलाने का काम कर रहा है।READ ALSO:-मेरठ में वकीलों का प्रदर्शन: अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 का विरोध, देशभर की अदालतों में कामकाज ठप

 

आधार कार्ड को लेकर बैठक हुई
आधार कार्ड अपडेट को लेकर बैठक हुई। जिसमें आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने के हर पहलू पर चर्चा हुई। जिसमें बताया गया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सहयोग से जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में आधार केंद्र बनाए गए हैं। नए आधार कार्ड को लेकर कहा गया कि नवजात शिशुओं का आधार कार्ड उनके सत्यापित जन्म प्रमाण पत्र के साथ अस्पताल में ही बनाया जाएगा।

 


चलाया जा रहा अभियान
आधार अपडेट कराने के लिए जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। जहां लोगों को डेमोग्राफिक डिटेल, बायोमेट्रिक्स, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेजों को अपडेट करने की जानकारी दी जा रही है। दरअसल, हर 10 साल में नागरिकों को अपने आधार कार्ड में नाम, उम्र, बायोमेट्रिक्स और अन्य जानकारियां अपडेट करानी होती हैं। ऐसे में जिन लोगों का आधार समय पर अपडेट नहीं होगा, उनके कार्ड रद्द हो सकते हैं। आपको बता दें कि UIDAI ने 1000 से ज्यादा आधार केंद्र बनाए हैं।

 SONU

आधार अपडेट दो तरह से किया जा रहा है
लोगों से अपील की जा रही है कि वे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आधार अपडेट कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हैं, वे uidai.gov.in पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। वहीं, जो लोग ऑफलाइन आधार अपडेट करना चाहते हैं, वे नजदीकी आधार केंद्रों पर जाकर आधार अपडेट कर सकते हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।