Video : बच्चों से बोले तुम मेरे साथ दौड़ लगाओगे...और फिर राहुल गांधी ने बच्चों के साथ लगाई दौड़, वीडियो हुआ वायरल

कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय तेलंगाना में है। सफर के दौरान राहुल गांधी के अलग-अलग रंग नजर रहे हैं।
 | 
Rahul Gandhi
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अलग-अलग तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कभी सड़क के किनारे बैठे लोगों से बात करने लगते हैं तो कभी सड़क के किनारे खड़े होकर चाय की चुस्की लेने लगते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त देखा जा रहा है। इसमें वह बच्चों के साथ दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी जब दौड़ते हैं तो उनके साथ कुछ बच्चे और उनका स्टाफ भी दौड़ने लगता है।Read Also:-निजी स्कूलों में भी नहीं ली जाएगी फीस, जानिए क्या है उत्तर प्रदेश की मुफ्त शिक्षा योजना?

 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी रविवार को पदयात्रा के दौरान अचानक कुछ स्कूली छात्रों के साथ दौड़ने लगे। राहुल के अचानक भाग जाने से उनके सुरक्षाकर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य भी भागने लगे। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने कहा कि राहुल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार सुबह जडचारला से पदयात्रा शुरू की और उनके द्वारा 22 किमी की दूरी तय करने की उम्मीद है।

 

 
भारत जोड़ी यात्रा तेलंगाना में है
तेलंगाना में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का यह पांचवां दिन है। राहुल रविवार की पदयात्रा के समापन से पहले शाम को शादनगर के सोलीपुर जंक्शन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार रात जडचारला एक्स रोड जंक्शन पर रुकने से पहले उन्होंने 20 किलोमीटर से अधिक पैदल तय किया था। यह यात्रा तेलंगाना में सात लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किमी की दूरी तय करेगी, जिसके बाद यह 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। 4 नवंबर को यात्रा एक दिन का ब्रेक लेगी।

 

हर वर्ग से मिल रहे हैं राहुल गांधी
वायनाड से सांसद राहुल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खेल, व्यापार और मनोरंजन क्षेत्रों के साथ-साथ बुद्धिजीवियों और विभिन्न समुदायों के नेताओं से मिलेंगे। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि राहुल पूरे तेलंगाना में पूजा स्थलों, मस्जिदों और मंदिरों का भी दौरा करेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। भारत जोड़ो  यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना चरण की यात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में पदयात्रा की थी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।