LPG: अब रसोई गैस सिलेंडर पर होगा QR कोड, जानिए सरकार की इस पहल से आपको कैसे होगा फायदा

अभी देश में करीब 30 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं, जबकि गैस सिलेंडर की संख्या करीब 70 करोड़ है। इनमें से ज्यादातर ग्राहक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के हैं। देश में जैसे-जैसे गैस के दाम बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। 
 | 
LPG
आने वाले कुछ दिनों में आपके घर पहुंचने वाले रसोई गैस सिलेंडर पर भी क्यूआर कोड होगा। सरकार ने एलपीजी गैस सिलिंडर पर क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया है ताकि आपके घर तक सिलिंडर पहुंचाने की प्रक्रिया के दौरान विक्रेता इससे गैस नहीं निकाल सकें। Read Also:-बने रैपिड रेल का पहला पैसेंजर, दिल्ली ट्रेड फेयर में एनसीआरटीसी (NCRTC) के स्टॉल पर दें दो सवालों के जवाब; चुने जाने पर 20 लोग कर सकेंगे यात्रा

 

देश में 30 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं, सिलेंडरों की संख्या करीब 70 करोड़ है। 
देश में करीब 30 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं, जबकि गैस सिलेंडर की संख्या करीब 70 करोड़ है। इनमें से ज्यादातर ग्राहक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के हैं। देश में जैसे-जैसे गैस के दाम बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सिलिंडर पर क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया है। क्यूआर कोड वाला सिलेंडर होने से उपभोक्ताओं को गैस चोरी होने की स्थिति में मदद मिलेगी। दरअसल क्यूआर कोड की मदद से उनके सिलेंडर को ट्रैक किया जा सकता है, जिससे सिलेंडर वितरण की प्रक्रिया के दौरान गैस चोरों की पहचान की जा सकेगी। 

 
एलपीजी सिलेंडर पर छपा क्यूआर कोड आधार कार्ड की तरह काम करेगा
इस जानकारी को साझा करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार सभी एलपीजी गैस सिलेंडर को क्यूआर कोड से लैस करने जा रही है। ऐसा करने से गैस सिलेंडर की ट्रैकिंग आसान हो जाएगी और गैस चोरी करने वाले पकड़े जाएंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो यह क्यूआर कोड ठीक उसी तरह काम करेगा, जैसे एक आधार कार्ड इंसान के लिए काम करता है। सरकार के इस फैसले से आने वाले समय में क्यूआर कोड से लैस हर सिलेंडर की अपनी अलग पहचान होगी। 

 


आने वाले तीन महीनों में सभी सिलेंडरों पर क्यूआर कोड लगा दिए जाएंगे
विश्व एलपीजी सप्ताह 2022 के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि आने वाले तीन महीनों में सभी एलपीजी गैस सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इसका मतलब है कि फरवरी 2023 से क्यूआर कोड वाला सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। उसके बाद अगर सिलिंडर में गैस चोरी की शिकायत होती है तो क्यूआर कोड होने से सिलिंडर से अवैध तरीके से गैस निकालने वाले व्यक्ति की पहचान हो सकेगी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।