Bharat Jodo Yatra: वही राहुल गांधी जैसी ही टी-शर्ट और वही चाल...भारत जोड़ो यात्रा में दिखाई दिया राहुल का हमशक्ल, लोग हुए कन्फ्यूज, देखें VIDEO
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बागपत में राहुल गांधी के हमशक्ल को देखा गया। इस दौरान कुछ देर के लिए लोग असमंजस में पड़ गए। बता दें कि इन दिनों यह यात्रा उत्तर प्रदेश में थी। और आज हरियाणा के पानीपत पहुंची है।
Thu, 5 Jan 2023
| 
इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में है। बुधवार को बागपत में इस दौरे के दौरान राहुल गांधी का एक हमशक्ल भी नजर आया। इसने सबका ध्यान अपनी और खींचा। हमशक्ल का नाम फैसल चौधरी है। फैसल कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, जो मेरठ के रहने वाले हैं। यात्रा के दौरान फैसल भी राहुल गांधी की तरह सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए।Read Also:-मेरठ: 50 हजार के इनामी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान की तलाश में एसटीएफ की ताबड़तोड़ छापेमारी.....
फैसल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैं मेरठ कांग्रेस कमेटी का सदस्य हूं। लोग कहते हैं कि मैं राहुल गांधी जैसा दिखता हूं। यह सुनकर अच्छा लग रहा है। लोगों ने हमारी तस्वीरें भी ली हैं। हां एक जरूरी बात, मैं भी कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं।
देखिए राहुल के हमशक्ल वीडियो
#WATCH | Uttar Pradesh: Faisal Chaudhary, a Congress worker in Meerut, who's a look-alike of Congress MP Rahul Gandhi, joined 'Bharat Jodo Yatra' yesterday in Baghpat. pic.twitter.com/wy6oEQhdaj
— ANI (@ANI) January 5, 2023
फैसल ने यात्रा के बारे में यह बात कही
वहीं, फैसल से जब भारत जोड़ो यात्रा के प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान हम किसानों की समस्या, बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हैं। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह शामली में रात्रि विश्राम के बाद शुरू हुई। शाम तक यह यात्रा पानीपत में प्रवेश कर सकती है। पिछले साल 7 सितंबर को यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा तिरंगा फहराने के साथ समाप्त होगी।
राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा का मकसद बताया
बुधवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का मकसद बताया। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा का उद्देश्य आम आदमी के मन से डर को दूर करना और युवाओं में महंगाई और बेरोजगारी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। बागपत-शामली बॉर्डर पर बड़ौत में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि 110 दिनों में 3000 किलोमीटर चलने के बावजूद उन्हें टी-शर्ट में न तो थकान महसूस हो रही है और न ही कभी ठंड।
बुधवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का मकसद बताया। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा का उद्देश्य आम आदमी के मन से डर को दूर करना और युवाओं में महंगाई और बेरोजगारी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। बागपत-शामली बॉर्डर पर बड़ौत में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि 110 दिनों में 3000 किलोमीटर चलने के बावजूद उन्हें टी-शर्ट में न तो थकान महसूस हो रही है और न ही कभी ठंड।
