हिमाचल के कुल्लू में कुछ ही सेकेंड में एक-एक कर गिरी 7 बिल्डिंग, 24 घंटे में हुई 12 लोगों की मौत; 16 राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट
पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 मौतें मंडी और शिमला में भूस्खलन के कारण हुईं। इसके अलावा कई घर नष्ट हो गए और 400 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। भारी बारिश के कारण कुल्लू-मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया है।
Aug 24, 2023, 15:54 IST
| 
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार सुबह 30 सेकेंड के भीतर सात इमारतें ढह गईं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासन ने तीन दिन पहले ही इन इमारतों को खाली करा लिया था। आसपास की 2-3 इमारतें अभी भी खतरे में हैं। यहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। READ ALSO:-Traffic challan in UP : उत्तर प्रदेश में कार चलाने वाले हों जाएं अलर्ट, इस एक गलती पर कट जाएगा हजारों का चालान
पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 मौतें मंडी और शिमला में भूस्खलन के कारण हुईं। इसके अलावा कई घर नष्ट हो गए और 400 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। भारी बारिश के कारण कुल्लू-मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया है।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के अन्नी शहर में भूस्खलन के कारण कई इमारतें ढह गईं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
(वीडियो की पुष्टि पुलिस ने की ) pic.twitter.com/SvLfGPHNpT
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के 3 जिलों शिमला, मंडी और सोलन में आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 6 राज्यों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- यहां होगी भारी बारिश: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर।
- यहां मध्यम बारिश होगी: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान।
देखिए राज्यों का मॉनसून...
- हिमाचल के कुल्लू में बस स्टैंड पर खड़े लोगों ने भागकर बचाई जान, 2-3 इमारतों को खतरा बरकरार।
- हिमाचल के कुल्लू में जब इमारतें गिरीं तो लोग पास के बस स्टैंड पर मौजूद थे। उन्होंने भागकर और कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद 2-3 अन्य इमारतों का भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बताया कि सभी इमारतों को पहले ही खाली करा लिया गया था। इनमें से एक भवन में कांगड़ा सहकारी बैंक और दूसरे में एसबीआई बैंक चल रहा था। जुलाई में इन इमारतों में दरारें आनी शुरू हो गईं। इसे देखते हुए प्रशासन ने पहले ही इन्हें खाली करा लिया था।
कानपुर में गंगा खतरे के निशान को पार कर गयी
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई। पूरे राज्य में 4.5 सेमी बारिश दर्ज की गई. बारिश से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, कानपुर में गंगा का पानी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रहा है। इससे 11 गांवों में गंगा का पानी घुस गया।

लखनऊ में रातभर बारिश, आज 43 जिलों में अलर्ट: 24 घंटे में औसत से 472% ज्यादा बारिश प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को पूरे राज्य में औसत से 472% से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश मानसून अपडेट: भोपाल में बूंदाबांदी; सागर, रीवा और शहडोल संभाग में भारी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश में गुरुवार को रीवा, सागर और शहडोल संभाग और आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल में सुबह बारिश हुई. इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी बूंदाबांदी जारी रहेगी. राज्य में औसतन 25.85 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 27.84 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से कुल बारिश का आंकड़ा 7% कम है।