नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा ₹75 का सिक्का, सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ और दूसरी तरफ संसद की तस्वीर

 सिक्के पर सत्यमेव जयते लिखा होगा और सिक्के पर अशोक स्तंभ भी उत्कीर्ण होगा। सिक्के के बाईं ओर देवनागरी भाषा में भारत और अंग्रेजी में India लिखा होगा।
 | 
NEW SAANSAD
28 मई को नई संसद के उद्घाटन के अवसर पर 75 रुपये का सिक्का जारी किया जाएगा। इसके एक तरफ अशोक स्तंभ होगा तो दूसरी तरफ संसद की तस्वीर होगी। इसे कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है। इस मौके पर डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। हालांकि सरकार ने अभी तक सिक्के की फोटो जारी नहीं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। READ ALSO:-High Court : पति को लंबे समय तक संबंध नहीं बनाने देना मानसिक क्रूरता, इलाहाबाद HC ने दिया तलाक का आदेश....

 

कैसे होगा समारोह? अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एएनआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह दो चरणों में होगा। पहले चरण के कार्यक्रम गांधी प्रतिमा के पास बने पंडाल में होंगे। सुबह 9:30 बजे तक पूजा व अन्य अनुष्ठान होंगे। दूसरा चरण दोपहर बाद लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा।

 


75 रुपये के सिक्के का व्यास 44 मिलीमीटर होगा।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक 75 रुपये का सिक्का गोल होगा। इसका व्यास 44 मिमी है। यह सिक्का 50% सिल्वर, 40% कॉपर, 5% निकेल और 5% जिंक के मिक्सर से बनाया गया है। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा।

 

बायीं तरफ देवनागरी और दायीं तरफ अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। नए सिक्के पर रुपये का चिन्ह होगा और सिंह शीर्ष के नीचे 75 रुपये भी लिखा होगा। सिक्के के दूसरे पहलू पर संसद परिसर की तस्वीर होगी। फोटो के ऊपर देवनागरी में 'संसद संकुल' और नीचे अंग्रेजी में 'पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स' लिखा होगा।

 

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण का 20 दलों ने किया विरोध, 25 शामिल होंगे
विपक्षी पार्टियां राष्ट्रपति से नए संसद भवन के उद्घाटन की मांग कर रही हैं। यही वजह है कि 20 विपक्षी पार्टियों ने समारोह के बहिष्कार का एलान किया है। उनका आरोप है कि राष्ट्रपति को न बुलाना देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। 

 

BJP सहित 25 दल भाग लेंगे: भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), शिरोमणि अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), बसपा, एनपीपी, एनपीएफ, एनडीपीपी, एसकेएम, जेजेपी, आरएलजेपी, आरपी (अठावले), अपना दल (एस)। , तमिल मनीला कांग्रेस, AIADMK, BJD, तेलुगु देशम पार्टी, YSR कांग्रेस, IMKMK और AJSU, MNF।

 monika

20 दल विरोध कर रहे हैं: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, DMK, आम आदमी पार्टी, शिवसेना (उद्धव गुट), समाजवादी पार्टी, RJD, CPI, JMM, केरल कांग्रेस (मणि), VCK, RLD, NCP, JDU, CPI(M), IUML, नेशनल कॉन्फ्रेंस, RSP, AIMIM और MDMK।

 

उद्घाटन समारोह और कार्यक्रम:-

 

पहला चरण:- 
  • सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हवन और पूजा। 
  • 8:30 से 9 बजे तक: लोकसभा के अंदर सेंगोल लगाया जाएगा। 
  • सुबह 9-9:30 बजे : प्रार्थना सभा होगी।
दूसरा चरण: 
  • यह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। 
  • इसकी शुरुआत राष्ट्रगान से होगी। 
  • इस अवसर पर दो लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। 
  • इसके बाद उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा। 
  • राज्यसभा में विपक्ष के नेता का अभिभाषण होगा। 
  • लोकसभा अध्यक्ष भाषण देंगे। 
  • 75 रुपए का सिक्का और स्टांप जारी किया जाएगा। 
  • अंत में पीएम मोदी संबोधित करेंगे।
  •  दोपहर करीब 2-2.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।