Zaira Wasim ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की अपनी फोटो, लिखा नोट, फैन्स ने दिया ऐसा रियेक्शन

Zaira Wasim : वह बुर्के में हैं और उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में पांच साल पहले शुरू किए अपने बॉलीवुड केरियर में लोकप्रियता को लेकर जिक्र किया।
 | 
zaira washim
Bollywood में कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद इस लाइन से अलग हुईं अभिनेत्री जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने मंगलवार को अपने इंस्टग्राम पर काफी समय बाद फोटो अपलोड की। इसी के साथ उन्होंने लंबा पोस्ट भी लिखा। फोटो देखकर उनके फैंस खुश हो गए, हालांकि वह बुर्के में हैं और उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में पांच साल पहले शुरू किए अपने बॉलीवुड केरियर में लोकप्रियता को लेकर जिक्र किया।

 

जानकारी हो कि जायरा वसीम ने अभिनेता अमिर खान की फिल्म दंगल(Dangal), सीक्रेट सुपरस्टार  (Secret Superstar) में शानदार रॉल अदा किया है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काम किया है। फिल्मों में शानदार अभिनय के चलते वह चंद फिल्मों में ही काफी फेमस हो गई। उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। 2019 में जायरा ने अचानक बॉलीवुड की चकाचौंध को छोड़ दिया और अपने धर्म के प्रचार-प्रसार में लग गईं थी। Read also : रामानंद सागर की Ramayana में रावण का अभिनय करने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन

 

इस बीच वह अपने इंस्टाग्राम पर धर्म से संबंधित चीजें पोस्ट करतीं रही हैं। काफी समय बाद उन्होंने अपना फोटो अपलोड किया। फोटो में वह बुर्का पहने हुए हैं और चेहरा पीछे की ओर घुमाया हुआ है। यह फोटो (Zaira Wasim pics)  किसी पुल के बीच खड़े होकर लिया गया है। काफी समय बाद फोटो पोस्ट होने पर उनके फैंस खुश हैं। कई फैंस उन्हें वापस लौटने को बोल रहे हैं।  read also : Taarak Mahta Ka Ooltah Chashmah : नहीं रहे जेठा लाल के नट्‌टू काका, 77 साल के घनश्याम नायक का हुआ निधन

 

पिछले से फोटो और वीडियो हटाने को कहा था

जानकारी के अनुसार जायरा वसीम ने पिछले साल अपने फैंस से कहा था कि वह एक नई जिंदगी शुरू करने जा रही हैं। वह रिक्वेस्ट करतीं हैं कि उनके फोटोज और वीडियो सोशली मीडिया से हटा लिए जाएं। फैंस भी उनके फोटो हटाने का काम करें। read also : ब्रिटिनी स्पीयर्स को 13 साल बाद मिली आजादी, अब अपने फैसले खुद ले पाएंगी 39 साल की पॉप सिंगर, 445 करोड़ की है मालकिन

 

यह लिखा जायरा ने अपनी पोस्ट में 
"पांच साल पहले मैंने एक फैसला लिया जिसने मेरी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। जैसे ही मैंने बॉलीवुड में कदम रखा, इसने मेरे लिए बड़े पैमाने पर लोकप्रियता के दरवाजे खोल दिए। मुझे लोगों का प्यार और अटेंशन मिलने लगी। मैं अक्सर युवाओं के लिए एक आदर्श के रूप में पहचानी जाती थी। हालांकि, मैं ऐसा करने या बनने के लिए कभी नहीं निकली थी, खासतौर पर सफलता और विफलता को लेकर अपने विचारों के संबंध में, जिसे मैंने अभी तलाशना और समझना शुरू किया था"।

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।