Varun Dhawan Wedding : हमेशा के लिए नताशा के हुए वरुण धवन, देखिए शादी के फोटोग्राफ्स

 | 

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी रविवार को हो हुई। दोनों की शादी बहुत ही ग्रैंड तरीके से अलीबाग में हुई, जिसमें दोनों के परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। वरुण और नताशा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

वरुण नताशा की लवस्टोरी बी टाउन में सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। नताशा, वरुण संग पढ़ा करती थीं। दोनों पढ़ाई खत्म होने बाद दोबारा मिले थे फिर दोनों को प्यार हो गया। कई सालों तक इस रिश्ते को छुपाने के वरुण ने कुबूल किया था कि वह नताशा रिश्ते में हैं। शादी को बहुत प्राइवेट रखा गया था।

https://www.instagram.com/p/CKb3BcTBEMs/?igshid=4ci4lwsz3lug

वरुण और नताशा की शादी की दो तस्वीरें जारी की गईं हैं। एक में वरुण धवन नताशा दलाल का हाथ पकड़े फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने पारंपरिक अंदाज में कपड़े पहन रखे हैं। नताशा दलाल ने शानदार मेकअप कर रखा है।

वरुण धवन शेरवानी पहने नजर आ रहे है। उनके चेहरे पर एक हल्की मुस्कान है। उन्होंने माथे पर तिलक लगा रखा है। वहीं नताशा दलाल ने मांग टीका लगा रखा है उन्होंने हाथ में चूड़ा भी पहन रखा है। वरुण धवन ने नताशा दलाल का हाथ पकड़ रखा है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।