वीडियो : Ranveer Singh की फिल्म '83' का टीजर जारी, अगले महीने इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म, देखें

Movie '83' :  फिल्म हिंदी सहित तेलुगु, तमिल, कन्नड और मलयालम आदि भाषाओं में रिलीज होगी।
 | 
83 moive teaser
Movie '83' : रणवीर सिंह की आने वाली movie '83' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह फिल्म क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर है। सबसे अच्छी बात यह है कि फिल्म हिंदी सहित तेलुगु, तमिल, कन्नड और मलयालम आदि भाषाओं में रिलीज होगी। जानकारी हो कि क्रिकेट को लेकर शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी भी आ रही है। जिसका कुछ दिन पहले ही टीजर जारी किया गया है।

 

24 दिसंबर को होगी रिलीज

 फिल्म का टीजर जारी किया गया। जिसमें दिया गया कि फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज कर दी जाएगी। चार भाषाओं में रिलीज होने वाली इस फिल्म में 1983 का वर्ल्ड कप की स्टोरी है। जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रा था। कुछ समय पर रणवीर सिंह की कपिल देव के साथ फोटो वायरल भी हुई थी। यह भी पढ़ें - Atrangi Re Trailer: 'अतरंगी रे' का ट्रेलर रिलीज, दिखा अक्षय और सारा के साथ ही धनुष का दिल छू लेना वाला अंदाज

 

 25 जून, 1983 का वो दिन..

टीज़र बात करें तो शुरुआत  में एक ग्रेस्केल विज़ुअल से होती है जो भारतीय क्रिकेट इतिहास के गौरवशाली दिन को दर्शाता है। 25 जून, 1983। स्थान - लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन। वीडियो का अंत में रणवीर सिंह कपिल देव के रूप में गेंद को पकड़ने के सीन को दिखाया गया है। बता दें कि कपिल देव का यह कैच विव रिचर्ड्स को आउट कर देता है। भारत ने वेस्टइंडीज को 1983 में हराकर क्रिकेट विश्व कप जीता। यह फिल्म क्रिकेट विश्व कप को लेकर भारत की इस प्रतिष्ठित जीत की कहानी को प्रदर्शित करता है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाएंगे।  यह भी पढ़ें - Shahid Kapoor की मोस्ट अवेटेड फिल्म Jersey का पोस्टर जारी, कल रिलीज होगा ट्रेलर, इस तारीख को रिलीज होगी मूवी

83

 5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 83

फिल्म का टीजर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा: "भारत की सबसे बड़ी जीत के पीछे की कहानी। सबसे बड़ी कहानी। सबसे बड़ी महिमा। '83 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।