सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में, बांद्रा स्टेशन के पास CCTV में दिखा; शाहरुख खान के घर पर भी हुई थी रेकी
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। खबरों की मानें तो इस व्यक्ति का चेहरा हमलावर से मिलता जुलता है।
Jan 17, 2025, 13:38 IST
|

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले संधिग्द शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस बीते दिन से लगातार हमलावर की तलाश कर रही थी। 16 जनवरी को यह शख्स सैफ-करीना कपूर के घर में घुसा था, जिसके बाद शख्स और सैफ के बीच हाथापाई हुई थी। चोरी के इरादे से घर में घुसे इस शख्स ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस को यह भी पता चला है कि सैफ अली खान के घर में घुसने से पहले हमलावर सबसे पहले शाहरुख खान के घर पहुंचा था।READ ALSO:-मेरठ: प्रयागराज जा रही संगम एक्सप्रेस के AC कोच में यात्रियों के बीच बुजुर्ग ने किया पेशाब, कहा-मैं किसान यूनियन से हूं, वीडियो वायरल
सैफ अली खान का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। वहीं, सैफ का हालचाल जानने के लिए परिवार के लोग भी आ-जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सैफ-करीना कपूर के घर की बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज से कल हमलावर की पहचान हो गई है। पुलिस मामले के हर पहलू पर बारीकी से गौर कर रही है। पुलिस की मानें तो हमलावर ने शाहरुख खान के घर मन्नत की रेकी भी की थी।
BREAKING: Saif Ali Khan attacker🔪 ARRESTED👮🏻 pic.twitter.com/mNQnloidQc
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) January 17, 2025
शाहरुख खान के घर की रेकी की गई थी
यह भी सामने आया है कि सैफ पर हमला करने वाले आरोपी ने शाहरुख खान के घर की भी रेकी की थी। सूत्रों के मुताबिक हमलावर ने पहले शाहरुख खान के घर के आसपास रेकी की थी। यह काफी चौंकाने वाली बात है. इस जानकारी के बाद यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर के निशाने पर शाहरुख खान का घर भी हो सकता था। हालांकि शाहरुख खान के घर की कड़ी सुरक्षा को चकमा देना इतना आसान नहीं है।
सैफ अली खान खतरे से बाहर
शाहरुख खान के घर की सुरक्षा कई लेयर में है। शाहरुख के पास पर्सनल गार्ड्स की टीम है. उनके साथ कई बॉडीगार्ड भी हैं। इसके अलावा मन्नत के हर कोने में कैमरे भी लगे हुए हैं। आपको बता दें, 16 जनवरी को पकड़ा गया शख्स सैफ और करीना के बेटे जेह के कमरे में घुस गया था। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि इस शख्स ने 1 करोड़ की मांग भी की थी। जब सैफ ने हमलावर से बात करने की कोशिश की तो उसने एक्टर पर एक के बाद एक चाकू से वार कर दिए। सैफ को दो गंभीर घाव आए हैं। अभिनेता की सर्जरी हो चुकी है और अब वह खतरे से बाहर हैं।
शख्स पर घर में सेंधमारी का आरोप
मुंबई डीसीपी के मुताबिक, पुलिस ने जिस शख्स को हिरासत में लिया है, उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस शख्स पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इस शख्स पर घर में सेंधमारी का आरोप है। इस शख्स पर घर में सेंधमारी के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

जांच में जुटी 20 टीमें
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हैं। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 20 टीमें बनाई हैं। सभी टीमों को अलग-अलग काम सौंपा गया है, ताकि पुलिस मामले की तह तक पहुंच सके। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
सैफ के घर में क्या हुआ था?
आपको बता दें कि 16 जनवरी की रात को एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। सैफ के घर में मौजूद स्टाफ नर्स एलियामा फिलिप ने जब चोर को रोकने की कोशिश की तो उसने नर्स को बंधक बना लिया। इसी बीच सैफ वहां पहुंच गया और चोर से हाथापाई कर दी। चोर ने सैफ पर धारदार चाकू से हमला किया।
सैफ पर 6 बार वार किया गया
सूत्रों की मानें तो यह घटना सैफ के बच्चों तैमूर और जेह के कमरे में हुई। हमलावर ने सैफ पर 6 बार चाकू से वार किया। सैफ को आनन-फानन में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की फोटो निकाल ली है। वहीं, पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। मुंबई पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस अभी तक आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है।