Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के धर्मपरिवर्तन के सवाल पर होनेवाले ससुर ने दिया ये जवाब

सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन के सवाल पर होने वाले ससुर रतनसी इकबाल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा-वो अपना धर्म नहीं बदलेगी। 
 | 
sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी इन दिनों खबरों में बनी हुई है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस बीच दोनों के अलग धर्म को लेकर चर्चाएं हो रही थीं। शादी हिंदू रीतिरिवाज से होगी या मुस्लिम तरीके से। इसके साथ ही ये भी सवाल उठा था कि शादी के बाद सोनाक्षी धर्म परिवर्तन करेंगी या नहीं। लेकिन इन सभी सवालों के जवाब ज़हीर इकबाल के पिता रतनसी इकबाल ने दे कर धर्म को लेकर उठ रही सभी अटकलों को शांत कर दिया है।

सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन पर रतनसी का जवाब

फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत के दौरान रतनसी इकबाल से जब होने वाली बहू सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसे सभी सवालों को ख़ारिज करते हुए कहा- ये बात पक्की है कि वो अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है। दोनों का मिलन दिलों का मिलन है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।’ आगे कहा ‘ मैं मानवता पर यकीन करता हूं। हिंदू लोग भगवान को भगवान कहते हैं और मुसलमान अल्लाह कहते हैं। लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।’

sonakshi ratansi

रजिस्टर होगी शादी 

इसी बातचीत के दौरान रतनसी इकबाल ने शादी के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने कहा, 'ये न तो हिंदू शादी होगी और न ही मुस्लिम। ये एक सिविल मैरिज होगी।'  हिंदू-मुस्लिम एक्ट के तहत ये रजिस्टर मैरिज बांद्रा स्थित रतनसी के घर होगी। सोनाक्षी और उनका परिवार ज़हीर के घर जाएंगे। दोनों की शादी रजिस्टर होने के बाद दोस्तों और परिवार के लिए एक ग्रैंड जश्न होगा। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।