हरियाणवी गानों में यूपी की Renuka Panwar का जलवा, जानिए 16 साल की लड़की की सफलता की कहानी

 | 

Renuka Pnwar Latest Songs : प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) का गाना 52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman Song) और सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) का नया गाना चटक मटक (Chatak Matak Song) इन दिनों हर जगह धूम मचा रहा है। डीजे से लेकर कार में, टीवी से लेकर मोबाइल हर जगह ये गाने चलते मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों हरियाणवी गानों (Hariyanvi Songs) का रिश्ता उत्तरप्रदेश से भी है।

हरियाणवी गानों में यूपी की Renuka Panwar का जलवा, जानिए 16 साल की लड़की की सफलता की कहानी

जी हां उत्तरप्रदेश के बागपत (Bagpat) जिले की बेटी ने ये धमाकेदार गाने गाए हैं। इस प्रतिभाशाली गायिका का नाम है रेणुका पंवार (Renuka Panwar)। महज 16 साल की रेणुका पंवार (Renuka Panwar Songs) अब तक दर्जनों हिट हरियाणवी गाने गा चुकीं हैं और बहुत ही कम समय में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं।

16 साल की रेणुका बागपत जिले के खेकड़ा गांव की रहने वाली हैं और खेकड़ा विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा हैं। रेणुका ने एक साल पहले पानीपत के सिंगर तरुण पांचाल की कंपनी TR Music में गाना शुरू किया था। हालांकि शुरुआत में उन्हें मायूसी ही हाथ लगी, लेकिन रेणुका ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। इसके बाद उन्हें निर्माता निर्देशक रिखम सोनी (Rikham Soni) का साथ मिला। इसके बाद रेणुका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इतना ही नहीं हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्टर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) छोटी सी रेणुका से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने रेणुका को अपने साथ गाने का मौका दिया।

रेणुका में 2017 में हरियाणवी गाने ऊंची हवेली (Unchi Haweli) से शुरुआत की। उनका एक गाना गाना 52 गज का दामन इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके गीतकार मुकेश जाजी व संगीतकार अमन जाजी हैं। इस गाने को 16 करोड़ से अधिक व्यूअर यू-ट्यूब पर मिल चुके हैं। इसके अलावा DJ Bajwa dungi 3, Sun Soniyo और हाल ही में आया Gadi Kali भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Download Renuka Panwar Songs

  • » 1. 52 Gaj Ka Daman (Renuka Panwar)
  • » 2. DJ Bajwadungi 3 (Renuka Panwar)
  • » 3. Sun Nandi Ke Bir (Renuka Panwar and Surender Romio)
  • » 4. Rona Padja Ga (Ranvir Kundu and Renuka Panwar)
  • » 5. Baap Ka Nokar (Ranvir Kundu and Renuka Panwar)
  • » 6. Lanka Lutegi (Renuka Panwar and Surender Romio)
  • » 7. Lilo Chaman 3 (Diler Kharkiya and Renuka Panwar)
  • » 8. Kharch Karod (Renuka Panwar)
  • » 9. Rasiya Haryanvi Mashup (Amit Dhull, Masoom Sharma, Renuka Panwar and others...)
  • » 10. Dealer (Amit Dhull, Masoom Sharma , Renuka Panwar and others...)
  • » 11. 100 Bata Ki Ek Baat (Renuka Panwar)
  • » 12. Jaan Jaan (Renuka Panwar and Somvir Kathurwal)
  • » 13. Dilli Kasuti (Renuka Panwar)
  • » 14. Saiyaan (Indeep Bakshi and Renuka Panwar)
  • » 15. Kala Till (Amit Dhull and Renuka Panwar)
  • » 16. Lilo Chaman Ne Milade (Aman Lajwana and Renuka Panwar)
  • » 17. Flavour Hukka (Renuka Panwar)
  • » 18. Gulgule (Renuka Panwar and Dhanesh Raj)
  • » 19. Hello Kon (Vijay Varma and Renuka Panwar) [R]
  • » 20. Demand Saukan Ki (Renuka Panwar)

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।