Ranuka Panwar New Song : रेणुका पंवार का Haryanvi Beat हुआ रिलीज, 24 घंटे में 30 लाख से ज्यादा व्यूज

 | 

Renuka Panwar New Song Haryanvi Beat : हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री (Haryanvi Music Industry) में उत्तरप्रदेश की रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने बहुत तेजी से अपनी जगह बनाई। आज रेणुका हरियाणा की टॉप सिंगर (Renuka panwar Haryanvi Songs) में गिनी जाती हैं। 2020 में तो उनके गाने डीजे से लेकर यूट्यूब (Renuka panwar latest songs) पर वायरल रहे। हर शादी हर पार्टी में उनके गानों पर लोग नाचते नजर आए। अब रेणुका ने 2021 में भी एक दमदार गाने से साल की शुरुआत कर दी है। इस गाने का टीजर देख कर लोग बेसब्री से गाने का इंतजार कर रहे थे।

Ranuka Panwar New Song : रेणुका पंवार का Haryanvi Beat हुआ रिलीज, 24 घंटे में 30 लाख से ज्यादा व्यूज

Khabreelal: Latest Haryanvi Song : प्रांजल दहिया का ‘Ke TV khaan Ne Devega’ हुआ रिलीज, सपना चौधरी को सीधी टक्कर.

2021 में धूम मचा रहा यह गाना है हरियाणवी बीट (Haryanvi Beat Song)। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को एक दिन में 40 लाख व्यूज मिल गए है। इस गाने के बोल उम्र से 17 जान का खतरा (Umar Se 17 Jaan ka Khatra) बहुत हिट हो रहे हैं।

गाने में रेणुका वेस्टर्न आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गाने को खुद रेणुका पवार ने लिखा है। इसके अलावा, गाने में दिलेर खरकिया और मशहूर एक्ट्रेस एंजेल राय की जोड़ी भी नजर आ रही है। गाने में म्यूजिक 'एमके म्यूजिक प्रोडक्शन' ने दिया है।

बता दें कि 2002 में बागपत में जन्मी रेणुका का सलेक्शन स्टार प्लस के डांसिंग शो 'इंडियाज बेस्ट डांसिंग स्टार' (India's best Dancing Star) के लिए हो गया था, लेकिन उनके माता-पिता ने इस शो में जाने की मंजूरी नहीं दी। इन मुश्किल हालातों से लड़कर रेणुका ने अपना करियर खुद बनाया। रेणुका का 'उंची हवेली' (Unchi Haweli), '52 गज का दामन' (52 Gaz Ka Daman) और अब 'चटक मटक' (Chatak Matak) हरियाणवी गाने काफी वायरल हो रहे है।

https://youtu.be/BDWVdumiNJk

Music Director: Aman Jaji

Haryanvi Beat Song Download

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।