ईद पर मिलेगी डबल ईदी, सलमान की Radhe और जॉन की Satyamev Jayatya 2 एक ही दिन होंगी रिलीज

 | 

इस ईद पर फिल्मों के शौकीन लोगों को डबल ईदी मिलने वाली हैं। जॉन अब्राहम (john abraham) की सत्यमेव जयते 2 (Satyamev Jayatya 2) और सलमान खान (salman khan) की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'राधे' (Radhe) ईद पर रिलीज होंगीं। यानी इस ईद पर जॉन अब्राहम और सलमान खान के बीच Box Office पर जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी।

जॅान इन दिनों 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग कर रहे हैं। सलमान को टक्कर देने के लिए जॅान ने दमदार एक्शन के साथ एक खास योजना बनाई है।

उधर राधे फ़िल्म को OTT पर रिलीज करने की चर्चा थी, लेकिन तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए राधे को ओटीटी पर रिलीज किए जाने की अटकलों को खत्म कर दिया। तरण ने बताया कि निर्माताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि राधे 2021 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी सलमान खान की।राधे लॉकडाउन से पहले रिलीज को तैयार थी। इस फिल्म में अभिनेत्री दिशा पटानी भी हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद मुंबई में शूट किया था। लॉकडाउन के दौरान पनवल स्थित अपने फार्महाउस पर ही सलमान ने मूवी के दो वीडियो सॉन्ग भी रिलीज किए थे, जिसमें जैकलीन भी नजर आई थी। राधे के अलावा सलमान, जैकलीन फर्नांडिस ( Jacqueline Fernandez ) के साथ 'किक 2' (Kick 2) भी कर रहे हैं। उधर सलमान की 'कभी ईद कभी दिवाली' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

साल 2018 में आई फिल्म 'सत्यमेव जयते' सुपरहिट रही थी, जिसके बाद से ये उम्मीदें की जा रही हैं कि 'सत्यमेव जयते 2' भी सारे रिकॅार्ड तोड़ देगी। खबर है कि Satyamev Jayaty 2 में जॅान का डबल रोल है। वह एक तरफ समाजसेवा करने वाले किरदार में होंगे, तो दूसरी तरफ दुश्मन का सफाया करने वाला किरदार होगा। हाल ही में जॅान ने सत्यमेव जयते 2 के सेट से एक तस्वीर भी शेयर की थी, जो फिल्म में उनकी बॅाडी का स्तर साफ दिखा रही है। उन्होने लीन फिजिक के लिए अपना वजन 10 से 12 किलो कम भी किया है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।