लंबे इंतजार के बाद ALTBalaji ने सुपरहिट वेब सीरीज ‘DEV DD’ का सीजन दूसरा सीजन रिलीज कर दिया है। 20 फरवरी को DEV DD 2 को ALT BALAJI APP और ZEE5 पर स्ट्रीम किया गया है। इस सीरीज में अशिमा वरदान, नौहीद, दीपिका अमीन, सत्यजीत शर्मा, अमन उप्पल, संजय सूरी मुख्य भूमिका में हैं।
DEV DD 2 के निर्देशक हर्ष देधिया हैं। इस सीरीज में तीन लड़कियां हैं जो इस सीरीज की मुख्य किरदार हैं। यह सीरीज एक प्रेम में टूटी हुई लड़की की कहानी है। यह लड़की जो आजादी से जीना चाहती थी। यह लड़की जो चिडिया की तरह शहर भर में चहचहाती फिरती थी। यह लड़की जो लोगों को जीना सिखाती थी। एक अपने से उम्र में बहुत बड़े आदमी के इश्क में पड़कर मरीज ए इश्क़ हो जाती है। प्रेम की रोगी हो जाती है। वह देवदास की तरह हमेशा शराब में डूबी रहती है। उसके घरवाले, उसका दोस्त सब उसकी फ़िक्र में लगे रहते हैं। वह उदास मन लिए निरासा में डूबी में रहती है। इस लड़की की बेरंग ज़िंदगी से कैसे रंग उड़ गये और क्या फिर कभी वो रंग लौट पायेंगे। सीरीज के 17 एपिसोड इसी पर आधारित हैं।
DEV DD 2 web series Story
यह सीरीज देविका (अशिमा वरदान) नामक लड़की की कहानी है। इसके पहले सीजन में देविका को एक अधेड़ उम्र के आदमी अनुराग (संजय सूरी) से प्यार हो जाता है। अनुराग देविका की ही उम्र की बेटी नेहा के पिता है। यह इत्तेफाक है कि नेहा और देविका के बीच भी रिलेशनशिप होता है। यह बात जब नेहा को पता चलती है तो देविका पर पहाड़ टूटता है। उसकी सबसे प्यारी दोस्त नेहा उस से बात करना बंद कर देती है। उसकी सूरत तक भी देखना नहीं चाहती है। वहीं अनुराग भी उस से किनारा कर लेता है। वह भी उसे छोड़कर चला जाता है। देविका प्रेम रोग में शराब के नशे में डूब जाती है।
इस सीजन में एक बार फिर से किस्मत नेहा को देविका के करीब लाती है। नेहा लेकिन देविका से बात तक नहीं करना चाहती है। देविका लेकिन जब अपनी तरफ से उसकी मदद करने के लिए जाती है तो उसे वहां मालूम होता है कि अनुराग नेहा का पिता है। उसे ये भी पता चलता है कि अनुराग उसे प्यार नहीं करता है। यहां से देविका देवदास वाला चोला उतारकर फैंक देती है। वह फिर से अपनी मस्ती भरी ज़िंदगी में वापस लोटती है। वह फिर वही चंचल लड़की बन जाती है लेकिन टूटा हुआ दिल उसका बहुत ज़्यादा साथ नहीं देता है। अनुराग का सामना होते ही उसका वजूद टूटने लगता है।
इस कहानी के साथ ही एक मैडीकल स्केम की कहानी और चल रही है। देविका का एक बचपन का दोस्त परितोष है जो देविका को बहुत प्यार करता है। देविका लेकिन अनुराग को प्यार करती है। परितोष एक डॉक्टर है जो कि बातें बहुत ही प्यारी-प्यारी करता है लेकिन असल में हॉस्पिटल में ईलिगल काम करता है। 17 एपिसोड की सीरीज में सस्पेंस बना रहता है कि आखिर कौन काम कर रहा है। यह सस्पेंस अंत में सबकों मालूम होता है।
इस सीरीज की कहानी देवदास की कहानी से प्रभावित है। यह बात अलग है कि देवदास की कहानी का कुछ भी अंस इस से नहीं मिलता है। ‘देवदास’ उपन्यास पर अब तक बहुत सारी फ़िल्में बन चुकी हैं। यह सीरीज उनमें सबसे कमजोर हैं जिसमें देवदास की कहानी का 20 प्रतिशत अंश भी नहीं मिलता है।
निर्देशक कहानी में जो दिखाने की कोशिश कर रहा है। देवदास का उस से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। इस सीरीज के तीन पहलू हैं, एक खुले विचार, दूसरा सस्पेंस और तीसरा फैमली ड्रामा इनमें से खुले विचार को छोड़कर सीरीज किसी भी पहलू पर खरी नहीं उतरती है। इस सीरीज को जो गाना दिया गया है। सुनने वालों को वो भी बहुत ज़्यादा प्रभावित नहीं करता।
यह सीरीज आधुनिक युग में महिलाओं का नज़रिया उनकी सोच को तो दर्शाती है। सीरीज साथ ही समलेंगिक लोगों के विचार और उनकी सोच उनके समाज की भी एक झलक दिखाने की कोशिश करती है। लेकिन कोई नई बात कहने में कामयाब नहीं होती है। निर्देशक और लेखक ने 17 एपिसोड की सीरीज में जो सीन दिखाने के लिए चुने हैं। वह बहुत बारे देखे जा चुके हैं। लेखक ने जिन संवादों का इस्तेमाल किया है वो बहुत ही बनावटी से लगने लगते हैं। इसके अळावा सीरीज का जो आधार है वो भी कमजोर सा दिखता है। यह 17 एपिसोड की सीरीज बहुत ज़्यादा कुछ नहीं कह पाती है। बस एक छोटे सी घटना के ही इर्द-गिर्द घूमती रहती है।
सीरीज में कुल तीन लड़कियां हैं जिनका अहम रोल है। उसके बाद भी लेकिन देविका को ही आधार बनाकर कहानी आगे बढ़ती है। इन तीनों में देविका के रूप में अशिमा वरदान कहीं सही काम करती हैं तो कहीं किरदार से आऊट हो जाती हैं। उनके साथ में सहायक किरदार बहुत ज़्यादा ऐसा कुछ करने में नाकाम रहे कि बहुत दिनों तक याद रह पायें।
देखें ना देखें? यह देखने वालों की अपनी इच्छा है। सीरीज देखने वालों के लिए अच्छी बात है कि सीरीज का हर एपिसोड 20 मिनट के आस-पास है। एक एपिसोड बहुत ज़्यादा टाइम नहीं लेता है। एपिसोड का टाइम कम होने के कारण है सीरीज बोझिल करने से बचती है।
DEV DD 2 web series is one of the most tranding web series on this time after successful of DEV DD web series season 1, due to most effective story and character people love so much DEV DD web series , now after few months DEV DD 2 Comes with more intertaning, DEV DD web series season 2 is released on ZEE5 and ALTBALAJI. read this full article carefully Releated to DEV DD SEASON 2 web series
DEV DD Season 2 Download Filmyzilla
DEV DD 2 web series Season 2 is now available for watching online on ZEE5 and Alt balaji app, if you want to download Dev DD 2 web series then you need to go on Official media plateform for watching online DEV DD series season 2. DEV DD 2 web series download online free from Official media Plateform, DEV DD season 2 download filmyzilla
DEV DD Web Series Download Season 1 & 2 in 480p & 720p Quality
DEV DD 2 web series Season 2 is now available for watching online on zee5 alt balaji app, if you want to download DEV DD 2 web series then you need to go on Official media plateform for watching online DEV DD web series season 2. DEV DD 2 web series download online free from Official media Plateform, DEV DD season 2 download filmyzilla
इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।
Khabreelal News App डाउनलोड करें प्ले स्टोर से। खबरों के अलर्ट के पाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/thekhabreelal
Follow us on Twitter http://twitter.com/khabreelal_news
