ममता कुलकर्णी बनने जा रही हैं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, जानिए संन्यास के बाद क्या होगा ममता कुलकर्णी का नया नाम?
ममता कुलकर्णी संन्यास लेकर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने को तैयार हैं। अब उनका नाम बदलकर कुछ और रखा जाएगा। अब वह नाम क्या होगा? आइए जानते हैं।
Updated: Jan 24, 2025, 19:58 IST
|

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी हाल ही में सांधवी के अवतार में नजर आई थीं। अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ममता कुलकर्णी जल्द ही महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ही अभिनेत्री किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी। अब ममता कुलकर्णी के संन्यास लेने की खबर सामने आ रही है। ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में दीक्षा ली है। अब उनका नाम भी बदलने जा रहा है।READ ALSO:-नोएडा : छठी मंजिल से कूदी महिला, 5 मिनट तक बाउंड्री पर बैठी रही, लोग चिल्लाए-पीछे हटो, फिर कूद गई, लाइव वीडियो आया सामने
संन्यास के बाद ममता कुलकर्णी का नया नाम क्या होगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी का नया नाम 'ममता नंद गिरी' होगा। अब वह नई पहचान के साथ दुनिया के सामने आएंगी। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने शुक्रवार दोपहर को ही दीक्षा ली है। इसके साथ ही उन्होंने संगम तट पर पिंडदान भी किया। वह शुक्रवार शाम को महाकुंभ में आईं और उन्हें भगवा वस्त्र में देख हर कोई हैरान रह गया। फिलहाल वह स्वामी महेशद्रानंद गिरि के साथ रह रही हैं और उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से भी मुलाकात की है।

ममता बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
इस दौरान जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरि भी उनके साथ थे। डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से बात करते हुए ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ मेले पर अपनी राय दी और इसकी तारीफ भी की। एक्ट्रेस ने संतों का आशीर्वाद लिया और फिर उन्हें गंगा स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आपको बता दें, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो भी शेयर किए हैं। इन वीडियो में ममता ने बताया कि उनका दस दिनों का क्या प्लान है?

अखाड़े किसी को अपनी कला दिखाने से नहीं रोकते
आगे लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सभी अनुष्ठान चल रहे हैं। वह पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़े और मेरे संपर्क में हैं। आगे स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ममता चाहें तो महामंडलेश्वर बनने के बाद अभिनय जारी रख सकती हैं, लेकिन उन्हें धार्मिक किरदार ही निभाना होगा। अखाड़े किसी को अपनी कला दिखाने से नहीं रोकते।

वृंदावन में रहेंगी ममता, पहले जूना अखाड़े से जुड़ी थीं
लक्ष्मी नारायण ने कहा कि ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। वह पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़े से जुड़ी हैं। पहले वह जूना अखाड़े से जुड़ी थीं, लेकिन उनके गुरु के निधन के बाद वह दिशाहीन हो गई थीं और उन्होंने खुद किन्नर अखाड़े से जुड़ने और वृंदावन में अखाड़े के आश्रम में सेवा करने की इच्छा जताई है।
कैसे बनते हैं महामंडलेश्वर?
महामंडलेश्वर बनने के लिए व्यक्ति को त्यागी होना चाहिए। उसे अपने परिवार और रिश्तेदारों से सभी संबंध तोड़कर संन्यास लेना होता है। इसके बाद किसी अखाड़े में शामिल होकर संस्कृत, वेद और पुराणों का अध्ययन करना जरूरी होता है। जीवन के चौथे चरण यानी वानप्रस्थाश्रम में कोई महामंडलेश्वर बन सकता है। महामंडलेश्वर बनाने से पहले अखाड़े वेद, कथा और प्रवचन की परीक्षा लेते हैं। महामंडलेश्वर बनने के बाद व्यक्ति देश के कोने-कोने में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करता है।

डेढ़ साल से अखाड़े के संपर्क में थीं ममता कुलकर्णी
आपको बता दें, 12 साल तक इंडस्ट्री से गायब रहने के बाद बॉलीवुड की सबसे हॉट और विवादित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी कुछ समय पहले ही वापस लौटी हैं। लोग उनकी एंट्री से ज्यादा इस बात से हैरान थे कि वह अब साध्वी बनकर रह रही हैं। एक्ट्रेस का ये बदला हुआ अंदाज देखकर फैंस भी हैरान हैं। खबरों के मुताबिक ममता कुलकर्णी पिछले डेढ़ साल से अखाड़े के संपर्क में थीं। हालांकि, इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।