Latest Haryanvi Song : प्रांजल दहिया का 'Ke TV khaan Ne Devega' हुआ रिलीज, सपना चौधरी को सीधी टक्कर

 | 

Latest Haryanvi Song: Pranjal Dahiya's 'Ke TV khaan Ne Devega' released : हरियाणवी गानों की वेस्ट यूपी, पंजाब में भी जबरदस्त लोकप्रियता है। अब तो देश में डीजे से लेकर यूट्यूब तक Haryanvi Songs बजते मिल जाते हैं। सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया, लेकिन अब हरियाणा की नई स्टार प्रांजल दहिया धूम मचा रही हैं। प्रांजल अपने गानों और डांस से सपना चौधरी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। प्रांजल के गाने (Pranjal Dahiya songs) रिलीज होते ही यूट्यूब पर Trend हो जाते हैं। उनका नया गाना ‘TV खाण नै देवैगा’ (Ke TV khaan Ne Devega) भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

इस गाने में प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) के साथ सुमित काजला (Sumit Kajla) हैं। गाने को सोमबीर कुठरवाल (Somveer Kuthrwal) ने गाया है। जबकि राकेश माजरिया ने लिखा हैं। यह गाना ‘सीजल एंटरटेनमेंट’ (Sejal Entertainment) यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। 3 दिन में इस गाने को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए और यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

52 Gaj Ka Daman Song तोड़ रहा है सारे रिकार्ड : 

प्रांजल दहिया का गाना (Pranjal Dahiya New Songs) 52 gaj ka daman download यूट्यूब पर लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अक्टूबर में रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर अब तक 306 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Naachungi DJ Floor Par ’ भी हुआ था जबरदस्त हिट :

प्रांजल दहिया का गाना ‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पर’ भी जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने को 63 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ‘Border Par Dekha pathkaha pakistan ka’ गाने के बाद हरियाणवी गानों में प्रांजल दहिया की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था। इस गाने में प्रांजल दहिया की एक्टिंग को बहुत सराहा गया था। इस गाने को हरियाणा के जाने पहचाने सिंगर मुकेश फौजी ने गाया था।

https://youtu.be/Wxy8dINxWtI

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।