Khatron Ke Khiladi 11 Grand Finale: दिव्यांका को हरा अर्जुन बिजलानी बने विजेता

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी (Khatron Ke Khiladi 11 winner) अपने नाम कर ली है। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) जीत से महज एक कदम पीछे रह गई हैं।

 | 
Divyanka Tripathi

Khatron Ke Khiladi 11 winner Arjun Bijlani: खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी ने जीत ली है। हालांकि नतीजा आने से फैंस थोड़ा अचंभित हैं, क्योंकि फैंस ने दिव्यांका त्रिपाठी के जीतने की उम्मीद लगा रखी थी, लेकिन हुआ बिल्कुल इसके उलट और अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी (Khatron Ke Khiladi 11 winner) अपने नाम कर ली है। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) जीत से महज एक कदम पीछे रह गई हैं।

 

Arjun Bijlani बने विनर

खतरों के खिलाड़ी 11 में अर्जुन बिजलानी ने हमेशा हर टास्क को न केवल कम्प्लीट किया बल्कि हर बार खुद को बेस्ट परफॉर्मंस देकर साबित भी किया। अर्जुन बिजलानी की तारीफ खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि अर्जुन हमेशा अपना टास्क शांति से कम्प्लीट करते हैं वो ना हड़बड़ी मचाते हैं ना ही जीतने के बाद दिखावा करते हैं। जाते हैं टास्क खत्म करते हैं और वापस अपनी जगह पर आ जाते हैं. हर बार उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

 

दिव्यांका को माना जा रहा था विनर

हालांकि नतीजा कुछ भी रहा हो लेकिन फैंस को पूरी उम्मीद थी कि इस बार दिव्यांका त्रिपाठी बाजी जीत लेंगी और वो ही बनेंगी खतरों के खिलाड़ी 11 की विनर( पहले टास्क से ही दिव्यांका ने बात साबित कर दी थी कि वो सबसे दमदार हैं, सबको टक्कर देने वाली हैं और जीतने के लिए आई हैं। इसके बाद हुए सभी टास्क में दिव्यांका का जज्बा देख हर किसी ने दांतो तले ऊंगलियां चबा ली थी। यहां तक कि दिव्यांका को मगर रानी का दर्जा भी दिया गया था] लेकिन किस्मत अर्जुन की तेज निकली और वो बाजी मार ले गए। फिनाले टास्क में अर्जुन बिजलानी ने शानदार परफॉर्मेंस दी और वो विनर चुन लिए गए।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।