Thalaivi Review: फ्लैशबैक में चलती है कहानी, जयललिता के रोल में कंगना की दमदार एक्टिंग

'थलाइवी' 10 सितम्बर को सिनेमाघरों (Thalaivi Movie Release) में रिलीज हो चुकी हैं। काफी समय से इस फिल्म के रिलीज डेट (Thalaivi Movie Release Date) को टाला जा रहा था। इस फिल्म का दर्शक काफी लंबे समय से वेट कर रहे थे।
 | 
THALAVI
Thalaivi Movie : अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangna Ranaut) की फिल्म 'थलाइवी' 10 सितम्बर को सिनेमाघरों (Thalaivi Movie Release) में रिलीज हो चुकी हैं। काफी समय से इस फिल्म के रिलीज डेट (Thalaivi Movie Release Date) को टाला जा रहा था। इस फिल्म का दर्शक काफी लंबे समय से वेट कर रहे थे। ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं जे.जयललिता (Jailalita) पर बनी एक बायोपिक फिल्म है। कंगना रनौत इस फिल्म में जयललिता के रोल में हैं। ये कहानी फ़्लैश बैक में चलती हैं। जिसमें जयललिता के अभिनेत्री बनने से लेकर उनके राजनीति में मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। 

 

Movie Thalaivi

मुख्य कलाकार: कंगना रनौत, अरविंद स्वामी, राज अर्जुन, नस्सर, मधु, भाग्यश्री
निर्माता: विष्णु वर्धन इंदुरी, शैलेश सिंह
निर्देशक: ए एल विजय

 

Thalaivi Movie Story

फिल्म 'थलाइवी' की कहानी विधानसभा में पेश हो रहे बजट से होती है। जहां जयललिता विपक्ष बजट पेश करने वालों को रोकती हैं। जिसके चलते दोनों पक्षों में बहस हो जाती है। इसी में सभी मिलकर जयललिता की पिटाई कर देते हैं। इस घटना के बारे में आपने पहले भी रियल लाइफ में सुना होगा । सभा से जाते जाते जयललिता शपथ लेती जाती हैं कि वो इस सभा में मुख्यमंत्री बनकर ही लौटेंगी।

 

Thalaivi फिल्म से नहीं होंगे बोर

बता दें, इंटरवल तक आपको लग सकता है कि कहानी थोड़ी धीमी चल रही है। लेकिन उसके बाद कहानी में तेजी देखी जा सकती है। अब आपको कहानी ज्यादा रोचक लगने लगेगी। कंगना ने अपने किरदार को अंत तक पकड़े रखा है। बोर नहीं होंगे, इस बात की गैरेंट्री अभिनेत्री दे रही हैं। अभिनेत्री ने इस फिल्म के लिए अपना काफी वजह बढ़ाया। जयललिता किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से उसमें डूब गई। कंगना ने रोमांस से लेकर डांस तक सभी को बड़ी बखूबी से निभाया है। फिल्म में डायलॉग भी देखने लायक है।

 

Thalaivi फिल्म में कई जगह तमिल भाषा में डायलॉग

बॉलीवुड फिल्म मतलब हिंदी भाषा लेकिन कुछ जगहों पर दर्शकों को कुछ डायलॉग समझने में काफी दिक्कत आई। एक साउथ भाषा में बोले गए कुछ डायलॉग, दूसरा अंग्रेजी में दिया गया जयललिता का लोकसभा में भाषण। इसके अलावा फिल्म को पूराने जमाने की सिनेमा से जोड़े रखने के लिए संगीत कुछ ज्यादा डाल दिए गए हैं। वैसे तो जयललिता की राजनितिक करियर के बारे में बहुत से लोग जानते होंगे लेकिन उनके अच्छे काम और राजनीति में अपनी अलग जगह बनाने के बारे में आपको जरुर जानना चाहए। जिसके लिए आपको इस फिल्म को देखने ज़रूर जाना चाहिए। सपोर्टिंग कास्ट सपोर्टिंग रोल में हीरो एमजीआर के रोल में अरविंद स्वामी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जाया की मां बनी भाग्यश्री ने भी इस फिल्म में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं। सचिव आरएनवी बने राज अर्जुन का जया के साथ एक अलग ही पहलू नजर आया।

उधर फिल्म रिलीज होते ही लोग अब गूगल और टेलीग्राम पर Thalaivi Movie download के लिए सर्च कर रहे हैं। Download Thalaivi Full Movie, Download  Thalaivi HD Movie, Download Thalaivi, Kangna Thalaivi Movie Download जैसे कीवर्ड सर्च कर लोग सर्च कर रहे हैं, हालांकि इसमें आपका समय ही खराब होना हैं, इंटनेट पर पायरेसी करना गैर कानूनी है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।