चर्चित शो बिग बॉस 18 के लिए कई सेलेब्स के नाम शो के लिए सामने आए, कौन-कौन शामिल होगा ये जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
पूरा देश यह जानने के लिए उत्सुक है कि 'बिग बॉस 18' का हिस्सा कौन-कौन होगा। अब तक शो के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन अब वो लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें 16 नाम हैं जिन्हें अप्रोच किया गया है।
Aug 31, 2024, 00:05 IST
|

'बिग बॉस 18' के लिए कास्टिंग की जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान के इस शो को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। कहा जा रहा है कि 5 अक्टूबर को 'बिग बॉस 18' टीवी पर दस्तक देगा। शो शुरू होने से पहले ही फैंस में इसे लेकर काफी क्रेज है। जैसे-जैसे कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं, दर्शकों की बेसब्री भी बढ़ती जा रही है। हाल ही में खबर आई थी कि इस शो के लिए अनिरुद्धाचार्य महाराज को भी अप्रोच किया गया है।READ ALSO:-Video : सड़क बीच में अचानक फट गई! धरती में समा गई पूरी की पूरी एसयूवी कार, बुजुर्ग दम्पति बैठे थे कार के अंदर
अनिरुद्धाचार्य महाराज को बिग बॉस ऑफर किया गया
उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की और बताया कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। इस ठुकराए जाने की वजह बताते हुए उन्होंने बताया था कि वह ऐसे शो नहीं कर सकते जहां गाली-गलौज करने वाले लोग हों। उन्हें अपने आस-पास उनके जैसे सभ्य लोगों की जरूरत है। अब जबकि वह शो का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं कि शो के लिए अब कौन से 16 कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं।

पूरी लिस्ट यहां देखें:
- शीजान खान
- दलजीत कौर
- समीरा रेड्डी
- दीपिका आर्य
- सुनील कुमार
- कशिश कपूर
- दिग्विजय सिंह राठौर
- पूजा शर्मा
- फैसल शेख
- डॉली चायवाला
- ईशा कोप्पिकर
- सुरभि ज्योति
- नुसरत जहां
- करण पटेल
- ऐलिस कौशिक
- जियान सैफी
क्या दलजीत कौर सलमान के शो में हिस्सा लेंगी?
अब इस लिस्ट में सुनील कुमार का नाम पक्का माना जा रहा है। सुनील हाल ही में श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' में सरकटा के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है, इसलिए मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। सुनील ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। वह पुलिस ऑफिसर की नौकरी करते हैं, इसलिए वह छुट्टी लेकर शो जॉइन करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा दलजीत कौर के भी शो जॉइन करने की चर्चाएं हैं और इन दिनों एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी टूटने की वजह से चर्चा में हैं। वह पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। अगर वह इस सीजन में भी शो से जुड़ती हैं तो उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे हो सकते हैं।