Bigg Boss 15: आज खत्म होगा इंतजार, ये रही ये रही कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट; अंधेरे जंगल में सलमान करेंगे स्वागत

Bigg Boss 15 Contestants List: वैसे तो ज्यादातर कंटेस्टेंट (Bigg Boss 15 Contestants List) के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन असली चेहरे रात साढ़े नौ बजे के बाद ही कन्फर्म होंगे। अभी तक चर्चा थी कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी बिग बॉस के घर में आ सकती हैं
 | 
Bigg Boss 15
Bigg Boss 15 Contestants List : रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन (Bigg Boss 15) का शनिवार 2 अक्टूबर को धमाकेदार आगाज होने वाला है। दर्शक बेसब्री से अपने पसंदीदा शो के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे थे, जो आज रात साढ़े नौ बजे पूरा हो जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान (Saman Khan Bigg Boss 15) ही शो को होस्ट करेंगे। इस बात प्रतिभागियों को बिग बॉस (Bigg Boss 15 Contestants) के घर तक पहुंचने के लिए जंगल के बीच से रास्ता ढूंढना होगा, ऐसे में दर्शकों के लिए इस बार यह शो बेहद रोमांचक होने वाला है। Read Also :Breaking : एक और सुपरस्टार जोड़ी का हुआ तलाक, चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से पहले ही अलग हुए समांथा और नागा चैतन्य

 

हालांकि इस वक्त हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट (Bigg Boss 15 Live) भाग लेंगे। वैसे तो ज्यादातर कंटेस्टेंट (Bigg Boss 15 Contestants Final List) के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन असली चेहरे रात साढ़े नौ बजे के बाद ही कन्फर्म (Full Contestant List Of Bigg Boss 15) होंगे। अभी तक चर्चा थी कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी बिग बॉस के घर में आ सकती हैं, लेकिन अभी यह कन्फर्म नहीं है। हालांकि हमें कुछ नाम पता चले हैं जो बिग बॉस 15 के घर में नजर आ सकते हैं। तो बिना देरी के हम आपको बताते हैं इस बार घर में कौन से कंटेस्टेंट (Bigg Boss 15 confirmed list of contestants) नजर आएंगे.

 

ये रही कंटेस्टेंट की लिस्ट

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में इस बार तेजस्वी प्रकाश, अकासा सिंह, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, करन कुंद्रा, ईशान सहगल और सिंबा नागपाल, मीशा अय्यर, साहिल श्रॉफ, विधि पंड्या, विशाल कोटियन और जय भानुशाली जैसे सितारे नजर आएंगे। बता दें कि जय ने आखिरी समय में शो में एंट्री मारी है. उनका एक प्रोमो वीडियो भी चैनल की तरफ से जारी किया गया है. जय भानुशाली कई टीवी शो और बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

 

जय भानुशाली (Jay Bhanushali)

Jai Bhanushali

मशहूर एक्टर और एंकर जय भानुशाली Jay Bhanushali की भी बिग बॉस 15 में एंट्री हो गई है, बता दें कि जय भानुशाली कई मशहूर टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। जय भानुशाली इस सीजन के सबसे पॉप्युलर कंटेस्टेंट हैं। खबर है कि शो के लिए जय भानुशाली को मोटी फीस दी जा रही है।

 

करन कुंद्रा (Karan Kundra)

करन कुंद्रा (Karan Kundra)

टीवी के हेंडसम हंक्स में शामिल ऐक्टर करन कुंद्रा Karan Kundra भी इस बार बिग बॉस 15 में नजर आएंगे। करन कुंद्रा कितनी मोहब्बत है, गुमराह और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियलों के अलावा कई रियलिटी शोज भी कर चुके है। इसके अलावा करण, कृतिका कामरा से लेकर अनुशा दांडेकर के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं।

 

उमर रियाज (Umar Riaz)

उमर रियाज

बिग बॉस के 13वें सीजन के रनरअप रहे आसिम रियाज Asim Riaz के भाई उमर रियाज Umar Riaz बिग बॉस 15 में नजर आएंगे। ऐसे में अब सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में उमर रियाज की क्या स्ट्रैटिजी होगी, यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

 

शमिता शेट्टी Shamita Shetty

शमिता शेट्टी Shamita Shetty

शमिता शेट्टी Shamita Shetty भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी, शमिता शेट्टी और उनके कनेक्शन रहे राकेश बापट Raqesh Bapat ने बिग बॉस ओटीटी में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शमिता शेट्टी ने बिग बॉस 3 में भाग लिया था, लेकिन राज कुंद्रा के साथ अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए बीच में ही छोड़ दिया।

 

तेजस्वी प्रकाश (Tejasvee Prakaash)

तेजस्वी प्रकाश (Tejasvee Prakaash)

हाल ही मेकर्स ने बिग बॉस 15 का नया प्रोमो रिलीज किया, जिसमें 4 नए चेहरे रिवील किए गए थे, जिसमें तेजस्वी प्रकाश (Tejasvee Prakaash) का नाम शामिल था। तेजस्वी प्रकाश एक पॉप्युलर टीवी ऐक्ट्रेस हैं, उन्होंने संस्कारधरोहर अपनों की, स्वरागिनी जोड़े रिश्तों के सुर जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। वह पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी। वो मुंबई में पली बढ़ी हैं और ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

 

अफसाना खान (Afsana Khan)

अफसाना खान (Afsana Khan)

बिग बॉस 13 में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर अफसाना खान (Singer Afsana Khan) एंट्री होना फाइनल हो गया है, हालांकि इसके पहले अफसाना को पैनिक अटैक आया था जिसके बाद खबरें थी कि वो शो का हिस्सा नहीं बनेंगी लेकिन अब इस राज पर से पर्दा उठ चुठा है।

 

मीशा अय्यर (Misha Iyer)

Misha Iyer

मीशा अय्यर (Misha Iyer) भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी। मीशा Prateek Sahajpal के साथ एस ऑफ स्पेस में नजर आईं। वहां प्रतीक और मीशा के बीच खूब झगड़े देखने को मिले थे।

 

निशांत भट्ट (Nishant Bhatt)

निशांत भट्ट (Nishant Bhatt)

फेमस डांसर और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट (Choreographer Nishant Bhatt) बिग बॉस OTT फाइनलिस्ट रहे हैं। अब वे बिग बॉस 15 में नजर आने वाले हैं। शो में उनका प्रदर्शन कैसा होगा और वह क्या नया करके दिखाएंगे ये अब देखने वाली बात होगी। वो बिग बॉस 15 में नजर आएंगे, उन्होंने खुद ही इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ‘चन्ना मेरेया’ गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है।

 

प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal)

Pratik Sehajpal

प्रतीक सहजपाल Pratik Sehajpal बिग बॉस 15 के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट थे, प्रतीक बिग बॉस ओटीटी Bigg Boss OTT के फिनाले में ब्रीफकेस लेकर रेस से बाहर हो गए थे और यही से उनका सफर शुरु हो गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद प्रतीक एकता कपूर की वेब सीरीज बेबाक में नजर आए। वो 'लव स्कूल 3' और 'ऐस ऑफ स्पेस' जैसे रिएलिटी शो में भी हिस्सा ले चुके हैं।

 

विधि पांड्या (Vidhi Pandya)

Vidhi Pandya

उड़ान, तुम ऐसे ही रहना और बालिका वधू जैसे टीवी सीरियलों में नजर आईं ऐक्ट्रेस विधि पांड्या (Vidhi Pandya) भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी।

 

अकासा सिंह (Akasa Singh)

अकासा सिंह (Akasa Singh)

अकासा सिंह (Akasa Singh) एक सिंगर हैं, वह साल 2016 में आई फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) में खींच मेरी फोटो गाना गाने के बाद चर्चा में आई थीं। अकासा ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शोज से की थी। वह फिल्मों में भी कई गाने गा चुकी हैं। अकासा सिंह भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी। उनके बिग बॉस 15 के घर एंट्री लेने की पुष्टि हो गई है। वो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ जैसे प्रोग्राम होस्ट कर चुकी हैं। अकासा बिग बॉस ओटीटी में भी दिखी थीं।

 

डोनल बिष्ट (Donal Bisht)

डोनल बिष्ट (Donal Bisht)

Donal Bisht भी इस बार बिग बॉस 15 में धमाल मचाने आ रही हैं। हाल ही शो के लॉन्च पर उनके नाम का खुलासा किया गया। एक्टिंग में आने से पहले डोनल बिष्ट एक जर्नलिस्ट थीं और एक न्यूज चैनल के साथ काम करती थीं। वो देहरादून की रहने वाली हैं।

 

सिंबा नागपाल (Simba Nagpal)

Simba Nagpal

स्प्लिटसविला 11 से चर्चा में आने वाले सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) को पहचान मिली सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की से। विराट के किरदार में सिंबा को उनकी को स्टार जिज्ञासा के साथ काफी पसंद किया गया था।

 

साहिल श्रॉफ (Sahil Shroff)

साहिल श्रॉफ (Sahil Shroff)

साहिल श्रॉफ भी बिग बॉस 15 का हिस्सा बनेंगे। वो शाहरुख खान की डॉन 2 और फरहान अख्तर स्टारर शादी के साइड इफेक्ट्स फिल्म में नजर आ चुके हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।