हमारे देश में यह रफ्तार लॉकडाउन के बावजूद है, जबकि स्पेन, फ्रांस, इटली और अमेरिका में संक्रमण फैलने के काफी समय बाद भी पूरी तरह लॉकडाउन नहीं हुआ था।
आंकड़ें बयां कर रहे हकीकत
भारत : भारत में 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक यानि 9 दिन में 5320 नए मरीज जुड़ गए है। यहां 6725 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 226 मौत हो चुकी है।
स्पेन : 6 मार्च से 14 मार्च तक सिर्फ 9 दिन स्पेन में जहां 6019 नए मरीज बढ़ गए, आज यहां 152446 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 14 मार्च तक यहां 196 मौत थीं और आज मौत का आंकड़ा 15238 है।
अमेरिका : 10 मार्च से 17 मार्च तक 8 दिन में 5640 नए मरीज जुड़ गए। आज यहां संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा यानि 462280 है जबकि 16444 मौत हो चुकी हैं। जबकि 17 मार्च तक यहां मौत का आंकड़ा महज 87 था।
इटली : इटली में भी सिर्फ 8 दिन में 1 मार्च से 8 मार्च तक 6247 नए मरीज जुड़ गए। जबकि 337 मौत हो चुकीं थीं। आज यहां 143626 संक्रमित है जबकि दुनिया में सबसे ज्यादा 18269 मौत हो चुकी हैं।
फ्रांस : यहां संक्रमण की शुरुआती रफ्तार भारत से भी कम थी और आज फ्रांस संक्रमित मामलों में 117749 के साथ दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस में 6 मार्च से 14 मार्च तक 9 दिन में महज 4076 नए केस जुड़ गए थे जो भारत से भी कम रफ्तार थी। यहां 14 मार्च तक महज 91 मौत हुईं थीं।
कैसे बढ़ता गया संक्रमण
तारीख | भारत | अमेरिका | स्पेन | इटली | फ्रांस |
पहला दिन | 601 | 290 | 119 | 573 | 230 |
दूसरा दिन | 545 | 307 | 124 | 335 | 296 |
तीसरा दिन | 516 | 329 | 149 | 466 | 260 |
चौथा दिन | 529 | 553 | 557 | 587 | 203 |
पांचवां दिन | 701 | 587 | 464 | 769 | 372 |
छठा दिन | 489 | 843 | 582 | 778 | 497 |
सातवां दिन | 573 | 983 | 869 | 1247 | 595 |
इटली : 1 मार्च से 7 मार्च
स्पेन और फ्रांस : 6 से 12 मार्च
अमेरिका : 10 से 16 मार्च
रोजाना की स्थिति: भारत में अब रोज उतने ही केस आ रहे, जितने एक महीने पहले रोज इटली में आ रहे थे
भारत और इटली में रोजाना के केस और मौतों की संख्या भी लगभग एक जैसी ही है। यहां भी बस अंतर समय का है। एक महीने पहले इटली में रोजाना भारत जितने ही केस आ रहे थे और मौतें भी लगभग बराबर हो रही थीं। इटली में एक मार्च को 573 केस आए थे और 12 मौतें हुई थीं। एक महीने बाद भारत में एक अप्रैल को 601 केस आए और 23 मौतें हुईं।
रोजाना की मृत्युदर: भारत में कोरोना से रोज की औसत मृत्युदर भी एक महीने पहले के इटली जैसे ही है
कोरोनावायरस से भारत और इटली में रोजाना की मृत्युदर भी लगभग एक जैसी है। दोनों देशों के बीच अंतर सिर्फ समय का है। आंकड़ों पर गौर पर करें तो पता चलता है कि एक महीने पहले इटली में कोरोना से रोजाना की औसत मृत्युदर तकरीबन भारत के मौजूदा हालात जैसे ही थे। 1 मार्च को इटली में कोरोना से मृत्युदर 33.01 फीसदी थी। एक महीने बाद 1 अप्रैल को भारत में कोरोना से मृत्यदर 28.16 फीसदी थी।
