नोएडा : विपिन नागर बने निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के जिलाध्यक्ष

निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के पश्चिमांचल सचिव ने ग्रेटर नोएडा निवासी विपिन को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 
 | 
निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति

whatsapp gif

advt

निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति ने विस्तार किया है। जिसके तहत विपिन नागर को जनपद नोएडा गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के पश्चिमांचल सचिव नरेंद्र त्यागी ने नियुक्ति पत्र  जारी किया। 

 

जानकारी के अनुसार निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री अमित खारी की संस्तुति पर पश्चिमांचल सचिव नरेंद्र त्यागी ने अमरपुर ग्रेटर नोएडा निवासी विपिन नागर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।  नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि 1 सिंतबर से 1 दिसंबर 2021 तक विपिन नागर को जिलाअध्यक्ष नोएडा गौतमबुद्धनगर के पद पर मनोनीत किया। जोकि सब स्टेशन सेक्टर 17 ए0 ग्रेटर नोएडा उपखण्ड दनौकर नोएडा (इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास) में तैनात हैं। 

 

समिति के राष्ट्रीय सचिव अमित खारी ने बताया कि निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति पंजीकृत कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत कर्मचारी को समय से पूरा वेतन ईएसआई, पीएफ और स्वास्थ्य को लेकर संगठन अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए सक्रीय है। उन्होंने कहा कि समिति संविदा कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। कर्मचारियों का फर्ज है कि वह समिति को आगे बढ़ाने का कार्य करें।  पढ़ें - नोएडा में भारी बवाल, 300 किसान गिरफ्तार; किसानों को खींचकर ले गई पुलिस, लाठीचार्ज करने का आरोप।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।