मेरठ: सभी विकास खण्डों में सजा गरीब कल्याण मेला, जनता को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

 मेले में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। सभी विकास खंड परिसर में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा सभी लगाए गए।

 | 
mela

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर मेरठ जिले के सभी 12 ब्लाकों में गरीब कल्याण मेलों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ी रही। रजपुरा ब्लॉक में आयोजित मेले का उद्घाटन किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, सरूरपुर खुर्द सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवई और दौराला ब्लॉक में सीडीओ शशांक चौधरी ने किया।

 

मेले में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। सभी विकास खंड परिसर में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा सभी लगाए गए। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया और लाभार्थियाें को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने सभी ब्लॉकों में आयोजित मेलों का निरीक्षण किया।

 

mela
गरीब कल्याण मेले का उद्घाटन करते विधायक सत्यवीर त्यागी व पूर्व एमएलसी सरोजनी अग्रवाल

 

इस दाैरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय निराश्रित महिला सहायक अनुदान, विधवा पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप, मुख्यमंत्री बाल सेवा यजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, बाल विवाह रोकथाम आदि की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई। लोगों को बताया गया कि अब बेटियों को आगे बढ़ने के लिए किसी की मदद की नहीं बल्कि एक मौके की आवश्यकता है। महिला कल्याण अधिकारी माधुरी शर्मा विकास खंड परिक्षितगढ़ ने सरकार जनहित में गरीबों के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

मेला
गरीब कल्याण मेले में लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरित करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि

 

इसके अलावा सभी महिलाओं और युवतियों को महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग के डायल नंबर 100 व 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर दी और उनसे बताया कि संकट के समय वे बिना किसी हिचक के इन नंबरों पर काॅल कर मदद मांग सकती हैं। ये सभी हेल्पलाइन 24 घंटे सेवा में रहती हैं। उन्हें यह भी बताया कि किसी भी प्रकार के मार्ग दर्शन के लिए वे महिला शक्ति केंद्र कचहरी भी आ सकती हैं। इस दौरान माधुरी शर्मा ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। 

 

मेले में नगर पालिका, आपूíत विभाग, महिला स्वयं सहायता समूह, चीनी मिल एवं कृषि प्रचार विभाग की ओर स्टाल लगाकर प्रपत्रों के माध्यम से अपने-अपने विभाग की योजनाओं के विषय में बताया। इसके अलावा कृषि, एनआरएलएम के समूह के द्वारा उत्पादित, गन्ना, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल कल्याण विकास, स्वास्थ्य द्वारा स्टाल लगाए गए। स्टालों पर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनसे इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने व अन्य लोगों को भी इनके बारे में जानकारी देने की अपील की गई। इस मौके पर विकास खंड के वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग किसान, समूह सखी, कुपोषण व अन्य लाभार्थी मौजूद रहे। 

 

मेरठ
गरीब कल्याण मेले में लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरित करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि
गरीब कल्याण मेले में महिला कल्याण अधिकारी माधुरी शर्मा विकास खंड परिक्षितगढ़,  जिला समन्वयक नेहा त्यागी, विकास खंड खरखौदा,  खुशबू शर्मा विकास खण्ड माछरा, विधि सह परिविक्षा अधिकारी श्रुति सागर विकास खण्ड मेरठ, कनिष्ठ सहयक सत्यपाल सिंह विकास खण्ड रोहटा, संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश मावी विकास खंड जानीखुर्द, आशा शर्मा विकास खंड सरधना, कम्प्यूटर ऑपरेटर मोहित प्रधान विकास खंड सरूरपुर, परामर्शदाता जितेंद्र कुमार विकास ख्ंड हस्तिनापुर, महेश कुमार मवाना व शशी का सहयोग रहा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।