UPI और सिलेंडर की कीमतों से जुड़े होंगे ये कुछ बदलाव! जानिए आम लोगों की जेब पर क्या पड़ेगा असर?

1 मार्च 2025 से कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। जिसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ये नए नियम न सिर्फ आपके रिटर्न को प्रभावित कर सकते हैं, बल्कि टैक्स और निकासी के तरीकों को भी प्रभावित कर सकते हैं।
 | 
2000 RUPYE
मार्च का महीना शुरू होने वाला है और उससे पहले आम आदमी से जुड़ी एक खबर सामने आई है। दरअसल, 1 मार्च 2025 से रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजें और आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। सिलेंडर की कीमत से लेकर ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले UPI तक से जुड़े बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं 1 मार्च 2025 से होने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में।READ ALSO:-मेरठ : उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए गुड न्यूज़! सरकार 57 हजार से ज्यादा ऊर्जा सखियों की करेगी तैनाती; 31 मार्च से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
UPI ट्रांजेक्शन में बड़ा बदलाव
1 मार्च 2025 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में ट्रांजेक्शन से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) के नए नियमों के मुताबिक, यूजर्स के लिए UPI के जरिए इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान करना आसान हो जाएगा।

 

LPG की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 मार्च 2025 की सुबह-सुबह आपको सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह छह बजे संशोधित कीमतें जारी हो सकती हैं।

 

ATF and CNG-PNG की दरें
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एविएशन फ्यूल यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) और सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव करती हैं।

 

Fixed डिपॉजिट
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मार्च 2025 से बैंक FD के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। ये नए नियम न सिर्फ आपके रिटर्न को प्रभावित कर सकते हैं, बल्कि टैक्स और निकासी के तरीकों को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए अगर आप भविष्य में FD करने की सोच रहे हैं तो इन बदलावों को समझना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

 

FD पर ब्याज दरों में बदलाव
आपको बता दें कि मार्च 2025 से बैंकों ने FD पर ब्याज दरों में कुछ बदलाव किए हैं। ब्याज दरें घट सकती हैं या बढ़ सकती हैं, अब बैंक अपनी लिक्विडिटी और वित्तीय जरूरतों के हिसाब से ब्याज दरों में लचीलापन रख सकते हैं। छोटे निवेशकों पर असर, खासकर जिन्होंने 5 साल या उससे कम समय के लिए एफडी कराई है, नई दरों का उन पर असर पड़ सकता है। छोटे निवेशकों पर असर, जिन्होंने 5 साल या उससे कम समय के लिए एफडी कराई है, नई दरों का उन पर असर पड़ सकता है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।