ई-स्कूटर (E-Scooter) के दम पर बनेगा नया रिकॉर्ड, 10 लाख का आंकड़ा पार करेगी ईवी (EV) की बिक्री

EV की बिक्री अब तक भारत में 1 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा बिक्री 62 फीसदी दोपहिया वाहनों की हुई है।
 | 
EV
भारत में वाहनों की बिक्री में बंपर उछाल आया है। एसएमईवी (SMEV) यानी सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 11,52,021 इलेक्ट्रिक वाहन यानी ई-वाहनों (Electric Vehicles) का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर और बसें शामिल हैं।Read Also:-पिछले वित्त (Last Financial) वर्ष में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स (Two Wheelers) की बिक्री ढाई गुना बढ़कर 8.46 लाख यूनिट हो गई

 

बता दें, भारत में अब तक ईवी (Electric Vehicles) की बिक्री 10 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा बिक्री 62 फीसदी दोपहिया वाहनों की हुई है। 7,26,976 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसमें 1,20,000 ई-स्कूटर, 2,85,443 ई-रिक्शा और 50,000 कम और उच्च गति वाली साइकिलें शामिल हैं। जिनकी कुल बिक्री मिलाकर 8,46,976 रही है। ई-स्कूटर (e-Scooter)के दम पर ही ईवी (Electric Vehicles) की बिक्री ने नया कीर्तिमान हासिल किया है।

 

बेस्ट सेलिंग ई-स्कूटर (e-Scooter)
साल 2017 की तुलना में यह बड़ा उछाल है जहां केवल 27,888 ईवी की बिक्री हुई थी। वित्त वर्ष 2022 में बिक्री में करीब तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा बिकने वाले ई-स्कूटर (e-Scooter) के बाद इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर (Electric Three Wheelers) हैं।

 

निलंबन से बिक्री प्रभावित हुई
SMEV के अनुसार, ऑटोमोबाइल उद्योग को उन कंपनियों पर FAME2 के तहत मिलने वाली सब्सिडी को निलंबित कर देना चाहिए जो स्थानीय मानकों को पूरा नहीं करती हैं। ईवी (Electric Vehicles) की बिक्री का एक मुख्य कारण इसका निलंबन भी है।

 price

वहीं, 400 प्रीमियम सेगमेंट पर काम कर रहे ओईएम (OEM) को यह कहकर रोक दिया गया कि ये ओईएम (OEM) फेम के नॉर्म्स पर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

 

इस वजह से बिक्री बढ़ी है
SMEV से मिली जानकारी के मुताबिक FAME2 से पहले इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का कोई खास असर नहीं दिखा है। जबकि FAME2 योजना के शुरू होने के बाद EVs की कीमतों में 35% तक की कमी आई है। जिससे इस बार उनके सेल में बंपर उछाल देखने को मिला है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।